{"_id":"674b2aecf9a7f1bef2080ddc","slug":"anupam-kher-recalled-40-years-of-his-life-struggle-by-six-pictures-vijay-69-actor-penned-emotional-note-2024-11-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anupam Kher: छह तस्वीरों में अनुपम खेर ने दिखा दिया अपना पूरा जीवन, 40 साल के संघर्ष को किया याद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anupam Kher: छह तस्वीरों में अनुपम खेर ने दिखा दिया अपना पूरा जीवन, 40 साल के संघर्ष को किया याद
Sat, 30 Nov 2024 08:41 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 30 Nov 2024 08:41 PM IST
सार
Anupam Kher: अनुपम खेर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों के माध्यम से अभिनेता ने अपने जीवन के 40 साल के संघर्ष को याद किया।
विज्ञापन
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं, जिन्होंने अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान अपने दम पर बनाई। इंडस्ट्री के बाहर से होने के बावजूद अभिनेता ने अपने आपको स्थापित किया। आज वह फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में अपनी स्ट्रीमिंग मूवी 'विजय 69' के लिए उन्हें काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच शनिवार को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखते हुए अपने 40 साल के सफर को याद किया।
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
अभिनेता ने साझा की पुरानी यादें
अभिनेता ने पोस्ट में अलग-अलग लोगों के साथ अपनी तस्वीर साझा की और उनसे जुड़ी यादें भी। अभिनेता ने अपने जीवन के संघर्षों को याद किया। उन्होंने लिखा, "कासा मारिया, बांद्रा, सेंट पॉल रोड पर कासा मारिया शहर में मेरा तीसरा घर है। यह ‘सारांश’ के दौरान की बात है और मैं पहली मंजिल पर रह रहा था।"
Bollywood Stars Dream Role: साइको किलर से लेकर मीना कुमारी के किरदार तक, एक्टर्स को निभाने हैं ये ड्रीम रोल

समुद्र तट पर चलने वाले एक्टिंग स्कूल में की नौकरी
उन्होंने आगे लिखा, "बाल गंधर्व रंग मंदिर, बांद्रा पश्चिम, 3 जून 1981 को एक्टिंग स्कूल में नौकरी के लिए मुंबई आने पर मैंने सबसे पहले यहीं काम किया फिर मुझे पता चला कि वास्तव में कोई इमारत या जगह या एक्टिंग स्कूल नहीं था! हम समुद्र तट पर कक्षाएं संचालित कर रहे थे।"
उन्होंने आगे लिखा, "बाल गंधर्व रंग मंदिर, बांद्रा पश्चिम, 3 जून 1981 को एक्टिंग स्कूल में नौकरी के लिए मुंबई आने पर मैंने सबसे पहले यहीं काम किया फिर मुझे पता चला कि वास्तव में कोई इमारत या जगह या एक्टिंग स्कूल नहीं था! हम समुद्र तट पर कक्षाएं संचालित कर रहे थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
पृथ्वी थिएटर की यादें
अभिनेता ने आगे बताया, "पृथ्वी थिएटर, जुहू, मैंने पृथ्वी से ही अपनी जिंदगी की शुरुआत की, जब मैं 3 जून 1981 को मुंबई आया। यह वही जगह है जहां सतीश कौशिक का नाटक 'उस पार का नजारा' हुआ था, जो आर्थर मिलर के नाटक 'ए व्यू फ्रॉम द ब्रिज' का रूपांतरण था। किरण के साथ पहला नाटक ‘डिजायर अंडर द एल्म्स’, ‘लुक बैक इन एंगर’, ‘सालगिराह’ और कुछ भी हो सकता है।"

पहले फ्लैट की तस्वीरें भी दिखाईं
उन्होंने आगे बताया, "कालूमल एस्टेट, जुहू, यह पहला वन बीएचके फ्लैट है, कालूमल एस्टेट जुहू में बी23, जिसे मैंने खरीदा।"
उन्होंने आगे बताया, "कालूमल एस्टेट, जुहू, यह पहला वन बीएचके फ्लैट है, कालूमल एस्टेट जुहू में बी23, जिसे मैंने खरीदा।"