Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 kartik aaryan ajay devgn films box office collection day 32 total earnings
{"_id":"674de0e9cbfcaa012509cbe1","slug":"singham-again-vs-bhool-bhulaiyaa-3-kartik-aaryan-ajay-devgn-films-box-office-collection-day-32-total-earnings-2024-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: 32वें दिन सिंघम अगेन ने दी भूल भुलैया 3 को मात, जानें फिल्मों का कुल कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: 32वें दिन सिंघम अगेन ने दी भूल भुलैया 3 को मात, जानें फिल्मों का कुल कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:01 PM IST
सार
Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' और अजय देवगन की 'सिंघम अगेन 3' बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकबला कर रही है। आज चलिए जानते हैं 32वें दिन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की।
Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'सिंघम अगेन' और अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया 3' सिनेमाघरों में लगी हुई है। दोनों फिल्में एक साथ 1 नवंबर को रिलीज हुईं और अब तक बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे का मुकाबला कर रही हैं। दोनों फिल्मों को रिलीज हुए आज 32 दिन हो चुके हैं। चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।
2 of 5
भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
'भूल भुलैया 3' की कमाई में गिरावट
कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' तकरीबन 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी और यह दर्शकों को खूब पसंद आई। हालांकि, गुजरते समय के साथ फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। फिल्म की हालत आज और भी खस्ता हो चुकी है। बीते दिन फिल्म ने उछाल के साथ 2.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन आज इसका कलेक्शन लाखों रुपये में ही सिमट गया।
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
'भूल भुलैया 3' का कुल कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों एक अनुसार, 'भूल भुलैया 3' ने 33वें दिन महज पांच लाख रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 258.2 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, अब 'भूल भुलैया 3' 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है। हालांकि, कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित यह फिल्म अजय की 'सिंघम अगेन' को भारी मात दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
'सिंघम अगेन' की कमाई
अब बात करते हैं 'सिंघम अगेन' की। रोहित शेट्टी निर्देशित यह फिल्म 'भूल भुलैया 3' से कमाई के मामले में पिछड़ चुकी है। यह फिल्म फ्लॉप होने के रास्ते पर चल पड़ी है। करीब 350 रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक महीने में भी अपना बजट नहीं निकाला है। हालांकि, आज की कमाई के मामले में 'सिंघम अगेन' ने 'भूल भुलैया 3' को पछाड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिंघम अगेन' की कमाई
बीते दिन 'सिंघम अगेन' ने उछाल के साथ 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज इसकी भी कमाई में गिरावट आई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 32वें दिन फिल्म ने सिर्फ 26 लाख रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 246.86 करोड़ रुपये हो चुका है। अभी इसे बजट निकालने के लिए काफी संघर्ष करना है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि बिना बजट निकाले ही यह अब बॉक्स ऑफिस को अलविदा कह देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।