{"_id":"6856daa969a27b4cba0ddbfb","slug":"sitaare-zameen-par-day-2-collection-aamir-khan-starrer-film-earning-increase-on-second-day-2025-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sitaare Zameen Par Day 2 Collection: धीमी शुरुआत के बाद आमिर की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन इतनी रही कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sitaare Zameen Par Day 2 Collection: धीमी शुरुआत के बाद आमिर की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन इतनी रही कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Sat, 21 Jun 2025 09:50 PM IST
सार
Sitaare Zameen Par Box Office Report: ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज के बाद अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। जानिए आमिर की फिल्म के लिए कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन।
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ अपनी रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों को काफी उत्साह था और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे। अब रिलीज के बाद आमिर की फिल्म की काफी तारीफ भी हो रही है। हालांकि, पहले दिन की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। अब फिल्म की दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। जानते हैं कैसे रहे दूसरे दिन के आंकड़े।
2 of 5
सितारे जमीन पर
- फोटो : एक्स
दूसरे दिन बढ़ी कमाई
‘सितारे जमीन पर’ की दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। पहले दिन धीमी शुरुआत के बाद अब दूसरे दिन आमिर की फिल्म ने रफ्तार पकड़ी है। खबर लिखे जाने तक ‘सितारे जमीन पर’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 17.23 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, अभी देर रात के शोज में फिल्म की कमाई और भी बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म ने पहले दिन 10.7 करोड़ की कमाई की थी। इसके साथ अब कुल कमाई 27.93 करोड़ हो गई है।
3 of 5
सितारे जमीन पर
- फोटो : एक्स
पहले दिन रही थी धीमी शुरुआत
अगर ‘सितारे जमीन पर’ की पहले दिन की कमाई की बात करें, तो आमिर की फिल्म की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। अपने पहले दिन ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस सिर्फ 10.7 करोड़ की कमाई की थी। जो कि आमिर की पिछली कई फिल्मों से काफी कम थी। हालांकि, फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला और आज शनिवार को फिल्म ने अब तक 17.23 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ ही शुरुआती दो दिनों में फिल्म ने 27.93 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। जिसके रविवार को छुट्टी के दिन और भी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सितारे जमीन पर
- फोटो : एक्स
बैक टू बैक फ्लॉप के बाद हिट की तलाश में आमिर
‘सितारे जमीन पर’ से आमिर खान तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। आखिरी बार आमिर 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं इससे पहले रिलीज हुई आमिर की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही हो गई थी। ऐसे में बैक टू बैक दो फ्लॉप के बाद आमिर को ‘सितारे जमीन पर’ से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सितारे जमीन पर
- फोटो : एक्स
आरएस प्रसन्ना ने किया फिल्म का निर्देशन
‘सितारे जमीन पर’ 2007 में आई आमिर खान की ही फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की अगली कड़ी बताई जा रही है। हालांकि, फिल्म की कहानी पूरी तरह से अलग है। इस फिल्म में आमिर के साथ दस नए कलाकार भी नजर आ रहे हैं। जो सभी एक स्पेशल चाइल्ड हैं। इसलिए फिल्म को काफी खास माना जा रहा है। आर एस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा भी प्रमुख भूमिका में नजर आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।