नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। 8 अगस्त को अभिनेता ने शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई कर ली है। दोनों ने एक-दूजे को मंगनी की अंगूठी पहनाईं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने बताया है कि शादी कर के घर बसाने की उनकी हमेशा से इच्छा रही है। यही नहीं, अभिनेत्री ने मां बनने पर भी खुलकर बात की है।
Sobhita Dhulipala: हमेशा से परिवार शुरू करना और मां बनना चाहती हैं शोभिता, सगाई के बाद अब किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैलाटा के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान, शोभिता धुलिपाला ने बताया कि कैसे वह हमेशा शादी करना चाहती थीं और शादी के बाद बच्चे पैदा करना चाहती थी। उन्होंने खुलासा किया कि वह हमेशा खुद को शादी करने और मां बनने के अहसास को अपनाने की कल्पना करती रहती थीं। शोभिता ने कहा, "मैंने हमेशा सोचा था कि मैं हमेशा मां बनने का पूरा अनुभव चाहती हूं। मैं इस बारे में बहुत स्पष्ट थी और शादी करना चाहती थी। मैंने हमेशा खुद को उस सेटिंग में देखा। यह कुछ ऐसा है, जिसके बारे में मैंने कल्पना की थी।"
इसके अलावा इंटरव्यू के दूसरे पॉइंट पर शोभिता ने नागा चैतन्य के साथ अपनी सगाई समारोह के बारे में भी बताया, जिसमें सब कुछ सरल और सादगी से हुआ था। अभिनेत्री ने इस बात पर जोर दिया कि उनके जीवन के इस खास पल को फैंसी होने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह दिन उनके लिए बिल्कुल सही था और वह संतुष्ट महसूस कर रही थीं।
हालांकि, जब से नागा चैतन्य और शोभिता ने सगाई की है, तब से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी शादी कैसी होगी। हालांकि, दोनों अभिनेताओं के करीबी सूत्रों ने न तो शादी की तारीख और न ही समारोह स्थल का खुलासा किया है, लेकिन कुछ पिछली रिपोर्टों की मानें तो दोनों राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं।
नागा और शोभिता ने 8 अगस्त को हैदराबाद में अपने करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई कर ली थी। बाद में, नागार्जुन अक्किनेनी ने जल्द ही शादी करने वाले कपल की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें उनकी सगाई की घोषणा की गई और शोभिता का परिवार में स्वागत किया गया था।
Guru Randhawa: 'ये तो वही बात है कि मम्मी अच्छी हैं या डैडी', बॉलीवुड-पंजाबी इंडस्ट्री की तुलना पर बोले गुरु