{"_id":"66fe64a097ee15eb0a0e5262","slug":"soha-ali-khan-birthday-know-about-her-life-career-family-and-upcoming-film-chori-2-2024-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Soha Ali Khan: सोहा अली खान ने इस वजह से रखा था सिनेमा की दुनिया में कदम, लंबे ब्रेक के बाद आएंगी इस फिल्म नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Soha Ali Khan: सोहा अली खान ने इस वजह से रखा था सिनेमा की दुनिया में कदम, लंबे ब्रेक के बाद आएंगी इस फिल्म नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 04 Oct 2024 07:00 AM IST
सार
पटौदी खानदान की छोटी बेटी और अभिनेत्री सोहा अली खान को उनकी फिल्मों के कारण प्रशंसकों का प्यार मिला था। सोहा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं, उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं कि कैसे उन्होंने सिनेमा की दुनिया में आने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
1 of 4
सोहा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पटौदी खानदान की छोटी बेटी और अभिनेत्री सोहा अली खान आज यानी 4 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस सोहा अली खान एक रॉयल फैमिली से आती हैं। सोहा को उनके परिवार और रिश्तेदारों के अलावा उनकी फिल्मों से भी जाना जाता है। सोहा का जन्म 4 अक्तूबर 1978 को नई दिल्ली में पटौदी में हुआ था। सोहा क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की बेटी हैं।
2 of 4
सोहा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @sakpataudi
सोहा को बड़े पर्दे पर इन फिल्मों से मिली पहचान
सोहा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2004 से फिल्म 'दिल मांगे मोर' से की थी। इस फिल्म में वे शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। इसके बाद सोहा को 'रंग दे बसंती', बंगाली फिल्म 'रंग दे महल' 'खोया खोया चांद', 'शादी नंबर 1', 'आहिस्ता आहिस्ता', 'मुंबई मेरी जान', 'दिल कबड्डी', 'ढूंढ़ते रह जाओगे', 'तुम मिले', 'साउंडट्रैक', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर', 'घायल वन्स अगेन' में देखा गया था।
इंडस्ट्री में आने से पहले की थी जॉब
बता दें कि इंडस्ट्री में आने से पहले सोहा जॉब करती थीं। एक बातचीत के दौरान सोहा ने बताया कि शुरुआती दिनों में सोहा सालाना 2 लाख रुपये कमाती थीं। सोहा ने बताया कि मुंबई में उन्हें हर महीने 17,000 रुपये सिर्फ रूम का रेंट देना पड़ता था। एक इंटरव्यू में सोहा ने कहा, 'मैंने अपनी जॉब की सैलरी और पहली फिल्म की फीस को देखा, तो दोनों में फर्क बता रहा था कि फिल्में ज्यादा प्रॉफिट देती हैं'। उन्होंने कहा था कि यही कारण है कि मैंने इंडस्ट्री में आने का फैसला लिया।
परिवार के साथ समय बिताना करती हैं पसंद
सोहा अली खान ने क्टर कुणाल खेमू के साथ 25 जनवरी 2015 को शादी की थी। सोहा अपनी पर्सनल लाइफ में काफी खुश हैं. सोहा और कुणाल की एक बेटी इनाया भी है। सोहा को सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा करती हैं। सोहा अपने भाई सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। सोहा काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वर्क्रफ्रंट की बात करें तो सोहा इन दिनों 'छोरी 2' की शूटिंग कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।