फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Border 2: 'बॉर्डर 2' मेंं सुनील शेट्टी के बेटे अहान की एंट्री पक्की, सनी देओल ने पोस्ट साझा कर किया एलान

Thu, 03 Oct 2024 03:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 03 Oct 2024 03:00 PM IST
विज्ञापन
Suniel Shetty son Ahan Shetty to be seen in Border 2 actor Sunny Deol announces says Welcoming Fauji
सनी देओल-अहान शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्ष 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल आ रहा है। निर्माता 'बॉर्डर 2' की तैयारियों में व्यस्त हैं और नए-नए सितारों का नाम इस फिल्म से जुड़ता जा रहा है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के होने की चर्चा तेज थी। आज इन चर्चाओं पर मुहर लग गई है। खुद सनी देओल ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर 'बॉर्डर 2' बटालियन में अहान का स्वागत किया है।



Suniel Shetty son Ahan Shetty to be seen in Border 2 actor Sunny Deol announces says Welcoming Fauji
बॉर्डर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'फिल्म 'बॉर्डर 2' बटालियन में फौजी अहान शेट्टी का स्वागत है'। सनी देओल ने फिल्म का टीजर वीडियो भी जारी किया है। जिसे पार नहीं कर पाता दुश्मन, वह न तो कोई लकीर है, न दीवार न खाई। और क्या है यह? बस एक फौजी और उसके भाई'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

Suniel Shetty son Ahan Shetty to be seen in Border 2 actor Sunny Deol announces says Welcoming Fauji
अहान शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@ ahan.shetty

अहान शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'बॉर्डर सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह इससे कहीं अधिक है। यह एक विरासत है, एक भावना है। और इसी के साथ एक सपना सच हुआ है'। अहान ने आगे लिखा, 'जीवन कितना विडंबनापूर्ण है। बॉर्डर के साथ मेरी यात्रा 29 साल पहले शुरू हुई थी, जब मां गर्भवती थीं'। 
Shahrukh Khan: फिल्म इंडस्ट्री से रिटायरमेंट लेंगे किंग खान? सवाल पर शाहरुख ने की धोनी के खुद की तुलना

विज्ञापन
विज्ञापन
Suniel Shetty son Ahan Shetty to be seen in Border 2 actor Sunny Deol announces says Welcoming Fauji
अहान शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

अहान ने पोस्ट में आगे लिखा है, 'मैं मां के गर्भ में था और वह इस फिल्म के सेट पर पापा से मिलने गईं। मैं ओपी दत्ता की महान कहानियां सुनते हुए बड़ा हुआ हूं। जेपी अंकल का हाथ थामकर और निधि दत्ता के साथ बैठकर बड़ा हुआ हूं। उन पलों ने सिनेमा और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति मेरे प्यार को कितना आकार दिया, यह मुझे भी नहीं पता'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty)

विज्ञापन
Suniel Shetty son Ahan Shetty to be seen in Border 2 actor Sunny Deol announces says Welcoming Fauji
अहान शेट्टी-सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

अहान ने लिखा है, 'अब फिल्म 'बाॉर्डर 2' का हिस्सा बनने का मौका मिलना एक सम्मान है। मेरा हाथ थामे रखने के लिए जेपी अंकल आपका बहुत शुक्रिया। मुझे उम्मीद है कि मैं आपको गर्व महसूस कराऊंगा। निधि, आपकी कठिन मेहनत ने इस सपने को साकार किया है। आपने जो किया और करना जारी है उसके लिए शुक्रिया। यह मौका देने के लिए और मुझ पर भरोसा करने के लिए भूषण सर का शुक्रिया'। इसके अलावा अहान ने फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह का भी आभार जताया है। साथ में उन्होंने अपने पिता सुनील शेट्टी के लिए लिखा है, 'पापा आप मेरे लिए सबकुछ हैं। मैं आज आपकी वजह से ही हूं'।
Navratri 2024: प्राची बंसल से लेकर परिवा प्रणति तक, टीवी अभिनेत्रियों ने साझा कीं नवरात्रि से जुड़ी अपनी यादें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed