Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Soha Ali Khan will play a grey character in Chhorii opens up on daughter Inaya is supportive for her dreams
{"_id":"66b068c0f99803b414092d3b","slug":"soha-ali-khan-will-play-a-grey-character-in-chhorii-opens-up-on-daughter-inaya-is-supportive-for-her-dreams-2024-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Soha Ali Khan: सोहा अली खान के सपनों को सपोर्ट करती हैं बेटी इनाया, छोटी उम्र में ही रखती हैं सबका ख्याल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Soha Ali Khan: सोहा अली खान के सपनों को सपोर्ट करती हैं बेटी इनाया, छोटी उम्र में ही रखती हैं सबका ख्याल
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पिछले कुछ अरसे से अभिनेत्री भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर रही हैं, लेकिन अब जल्द ही अभिनेत्री एक दमदार कमबैक के लिए तैयार हैं। सोहा अली खान अपनी आगामी फिल्म के लिए कमर कस रही हैं। नुसरत भरुचा की मुख्य भूमिका वाली 'छोरी 2' में एक ग्रे किरदार निभाती नजर आएंगी । अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपनी बेटी को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं।
2 of 5
कुणाल खेमू-सोहा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म में ग्रे किरदार निभाने के बारे में एले से बात करते हुए, उन्होंने बताया कि फिल्म में अभिनय करने का फैसला करने के बाद उनकी बेटी इनाया ने कैसी प्रतिक्रिया दी। सोहा ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार अपने पति, अभिनेता कुणाल खेमू और बेटी इनाया को बताया कि वह फिल्म में नेगेटिव रोल निभा रही हैं, तो उन्होंने समझ इसे आराम से समझ लिया क्योंकि सोहा घर में भी अनुशासन का काफी ख्याल रखती हैं।
3 of 5
सोहा अली खान-कुणाल खेमू
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "इनाया अब छह साल की हो गई है और उसे खुद का एहसास है। वह इतनी बड़ी हो गई है कि मैं उससे दूर हो सकती हूं और उन चीजों पर ध्यान दे सकती हूं, जो मैं अपने लिए करना चाहती हूं। न कि सिर्फ अपने पति, बेटी या परिवार के लिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कुणाल खेमू-सोहा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोहा ने यह भी कहा कि इनाया न केवल उनके सपनों को समझती है, बल्कि मेरा यह कदम उसे अपने सपनों को हासिल करने में भी मदद करेगा। उन्होंने कहा, "मेरी अपनी इच्छा है कि मैं प्रोफेशनली आगे बढ़ाना चाहती हूं। वह मेरे काम को भी समझती है और उसे सपोर्ट भी करती है। वह उस उम्र की है जहां वह समझती है कि मेरे अपने सपने हैं, कि मेरे लिए पैसे कमाना भी जरूरी है और यह सब उसे अपने सपनों को हासिल करने में भी मदद करेगा।"
विज्ञापन
5 of 5
सोहा अली खान-कुणाल खेमू
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि विशाल फुरिया की 'छोरी 2' मशहूर मराठी हॉरर फिल्म लपाछपी पर आधारित है। इस फिल्म में नुसरत भरूचा, सौरभ गोयल और सोहा अली खान लीड रोल में मौजूद हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।