इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर आ रही नई फिल्मों का बुरा हाल होता दिख रहा है। इसके चलते सिनेमाघरों की रौनक भी फीकी पड़ने लगी है। हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन और कल्कि 2898 एडी के अलावा कोई भी फिल्म बंपर कमाई नहीं कर सकी है। हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन और तब्बू की फिल्म औरों में कहा था दम था और जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ का हाल बेहाल है। दोनों ही फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरस रही हैं। इसके अलावा विक्की कौशल की बैड न्यूज को भी दर्शक नहीं मिल रहे हैं। चलिए जानते हैं कि रविवार को इन फिल्मों का कैसा हाल रहा...
Box Office Collection: दर्शकों के लिए तरस रही उलझ और औरों में कहां दम था, डेडपूल एंड वूल्वरिन का जलवा बरकरार
हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन और तब्बू की फिल्म औरों में कहा था दम था और जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ का हाल बेहाल है। दोनों ही फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरस रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजुकुमार राव के साथ फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के बाद जान्हवी कपूर अब फिल्म उलझ में नजर आ रही हैं। मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आते पर ही फेल होती दिख रही है। ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरस रही है। फिल्म ने तीसरे दिन दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 4.90 करोड़ रुपये हो गई है।
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म औरों में कहां दम था ने भी उलझ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। उलझ की तरह ये फिल्म दर्शकों के लिए तरस रही है। फिल्म ने तीसरे दिन 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही तीन दिन में फिल्म की कुल कमाई 6.75 करोड़ रुपये हो सकी है।
दीपिका पादुकोण ने 16 साल पहले मुफ्त में किया था इस फिल्म में काम
हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। भारतीय दर्शकों को हॉलीवुड के सुपरहीरो की फिल्म खूब पसंद आ रही है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 89.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं ताजा आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रविवार यानी 10वें दिन आठ करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही अब तक फिल्म का कुल बिजनेस 109.65 करोड़ रुपये हो गया है।
विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज बॉक्स ऑफिस पर अब भी संघर्ष कर रही है। शुरुआत से ही फिल्म की रफ्तार काफी धीमी रही है। इस फिल्म ने 17वें दिन 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ बैड न्यूज का कलेक्शन अब कुल 59.90 करोड़ रुपये हो गया है।
Bioscope: सन 60 में सौ रुपये में बिकी ‘मुगल ए आजम’ की टिकट, पहले दिन ही महीने भर को हाउसफुल हुआ मराठा मंदिर