फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pax Jolie-Pitt Accident: आईसीयू से बाहर आए एंजेलीना जोली-ब्रैड पिट के बेटे पैक्स, मगर अब कराना होगा यह काम

Mon, 05 Aug 2024 10:55 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 10:55 AM IST
सार

हाल ही में, एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट के बेटे पैक्स एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। उनकी ई-बाइक और एक कार के बीच तेज टक्कर हुई थी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें भी आई। अब उनकी सेहत से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। कई दिनों तक आईसीयू में भर्ती रहने के बाद, अब पैक्स इससे बाहर आ गए हैं।

विज्ञापन
Angelina Jolie and Brad Pitt's son Pax came out of ICU after accident but now he will have to take therapy
पैक्स जोली-पिट - फोटो : इंस्टाग्राम @paxalbum

पैक्स को 29 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस हादसे के दौरान, जो लोग मौके पर मौजूद थे, उन्होंने पैक्स के बहते खून को देखकर सोचा था कि उनका निधन हो गया है, क्योंकि दुर्घटना काफी दर्दनाक थी। खैर, अब पैक्स धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

Angelina Jolie and Brad Pitt's son Pax came out of ICU after accident but now he will have to take therapy
पैक्स जोली-पिट - फोटो : इंस्टाग्राम @paxalbum

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, पैक्स आईसीयू से तो बाहर आ गए हैं, लेकिन अभी भी उन्हें फिजिकल थेरेपी से गुजरना होगा। जाहिर है कि चोट से पूरी तरह से ठीक होने में काफी वक्त लगने वाला है। मालूम हो कि हादसे के वक्त पैक्स ने हेलमेट नहीं पहना था और उनके बारे में अक्सर ही ऐसी खबरें आती रहती है कि वो बिना हेलमेट के बाइक चलाते दिखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Angelina Jolie and Brad Pitt's son Pax came out of ICU after accident but now he will have to take therapy
एंजेलिना जोली - फोटो : इंस्टाग्राम @angelinajolie

एंजेलिना जोली ने पैक्स को गोद लिया हुआ है। वो मूल रुप से वियतनाम के हैं और अभिनेत्री ने तीन की उम्र में उन्हें गोद ले लिया था। इस हादसे के बाद ब्रैड पिट अपने बेटे से नहीं मिल पाए थे। एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट छह बच्चों के माता-पिता हैं। दोनों ने 2019 में तलाक ले लिया था। उनके बच्चे ब्रैड पिट से दूरी बनाकर रखते हैं। जहरा और शिलोह तो अपने नाम से 'पिट' सरनेम को भी हटा चुके हैं। 

Bioscope: सन 60 में सौ रुपये में बिकी ‘मुगल ए आजम’ की टिकट, पहले दिन ही महीने भर को हाउसफुल हुआ मराठा मंदिर

विज्ञापन
Angelina Jolie and Brad Pitt's son Pax came out of ICU after accident but now he will have to take therapy
ब्रैड पिट - फोटो : इंस्टाग्राम @bradpittofflcial

एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट 07 सितंबर से शुरू हो रहे वेनिस फिल्म फेस्टिवल में अपनी-अपनी फिल्म का प्रचार करते हुए दिखाई देंगे। दोनों किसी भी कार्यक्रम में टकराने से बचते हैं और वेनिस में भी इसे देखते हुए खास इंतजाम किया गया है। हालांकि, दोनों एक ही होटल में ठहरने वाले हैं। एंजेलिना जोली 'मारिया' और ब्रैड पिट ‘वुल्फ्स’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Ankita Lokhande: पति के सामने दोस्त ने की अंकिता की ड्रेस से छेड़छाड़, गुस्से से आग बबूला हुईं अभिनेत्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed