Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Writer of Phir Aayi Hasseen Dillruba Kanika Dhillon said she get the inspiration from film Khoon Bhari Maang
{"_id":"66b061ed6a759e080c099090","slug":"writer-of-phir-aayi-hasseen-dillruba-kanika-dhillon-said-she-get-the-inspiration-from-film-khoon-bhari-maang-2024-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Phir Aayi Hasseen Dillruba: 'फिर आई हसीन दिलरुबा' की लेखिका कनिक ढिल्लों का खुलासा, इस फिल्म से मिली प्रेरणा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Phir Aayi Hasseen Dillruba: 'फिर आई हसीन दिलरुबा' की लेखिका कनिक ढिल्लों का खुलासा, इस फिल्म से मिली प्रेरणा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:54 AM IST
सार
तापसी पन्नू की आगामी फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। तापसी पन्नू इस फिल्म में अपने अभिनय से एक बार फिर फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। फिल्म में तापसी का किरदार कहानी के अनुरूप काफी ज्यादा अहम है।
विज्ञापन
1 of 5
फिर आई हसीन दिलरुबा पोस्टर- कनिका ढिल्लों
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanika.d
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
तापसी पन्नू की आगामी फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। तापसी पन्नू इस फिल्म में अपने अभिनय से एक बार फिर फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। फिल्म में तापसी का किरदार कहानी के अनुरूप काफी ज्यादा अहम है। फिल्म की लेखिका कनिका ढिल्लों ने भी इसे लेकर बात की है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी आगामी फिल्म में विक्रांत मैसी ,सनी कौशल ,तापसी पन्नू के साथ मगरमच्छ भी प्रमुख किरदार में होगा। इसमें जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि इस फिल्म के उन्हें कहां से प्रेरणा मिली, इसका अनुमान लगाना काफी आसान है।
2 of 5
कनिका ढिल्लों
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanika.d
‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ की कहानी को अपने कलम से ढालने वाले कनिका ढिल्लों ने कहा कि वो साल 1988 में आई फिल्म ‘खून भरी मांग’ की बड़ी फैन रही हैं। वो हमेशा से ऐसा कुछ लिखना चाहती थीं, जो फिल्म के लिए एक सही श्रद्धांजलि जैसा हो। लेखिका ने आगे मुस्कुराते हुए कहा,”ट्रेलर में वह शॉट,जहां एक मगरमच्छ कलाकारों के नाव के बगल में आ जाता है, वो काफी व्यक्तिगत है।”
3 of 5
कनिका ढिल्लों
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanika.d
कनिका ने आश्वस्त किया कि इस फिल्म की कहानी पहले भाग की तरह ही काफी शानदार है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म रानी और रिशु के जीवन को आगे बढ़ाती है, जिसमें अब एक और तीसरा प्रेमी जुड़ जाता है। लेखिका ने कहा कि उन्हें ‘हसीन दिलरुबा’ की दुनिया बनाना काफी पसंद आया। उन्होंने कहा कि वह पिछली फिल्म को मिली सफलता से काफी उत्साहित हैं, इसलिए इस फिल्म में वो और भी बोल्ड हो गए हैं।
Malavika Interview: इस सुपरस्टार ने रिकॉर्ड किया था पहला ऑडिशन, रजनीकांत से मसूरी में मिलने का दिलचस्प किस्सा
फिल्म पर गलत प्रभाव डालने वाले किरदारों की महिमा मंडन करने का आरोप भी लग रहा है। ऐसे में कनिका का कहना है कि वह इसके पहले भाग से ही इस तरह की बातों से निपट रही हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों से आने वाली सभी प्रतिक्रियाओँ का वो स्वागत करती हैं। किरदारों की खामियां और उनके आचरण को लेकर बातें होनी ही चाहिए। फिल्म की लेखिका ने आगे कहा कि अगर वो कोई कहानी लिखती हैं, तो उन्हें पता है कि यह समाज के सभी वर्गों के लिए बनाई गई हैं।
John Cena: जॉन सीना ने किंग खान के साथ अपनी मुलाकात को याद किया, बोले- 'शाहरुख से हाथ मिलाना एक भावुक पल था'
विज्ञापन
5 of 5
कनिका ढिल्लों
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanika.d
बताते चलें कि ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ साल 2021 में रिलीज हुई रोमांटिक-थ्रिलर 'हसीन दिलरुबा' की अगली किस्त है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी, तापसी पन्नू,हर्षवर्धन राणे प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। अब इसका अगला भाग फिर आई हसीन दिलरुबा रिलीज होने वाली है, जिसमें तापसी और विक्रांत के किरदार की आगे की जिंदगी दिखाई जाएगी। फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
दीपिका पादुकोण ने 16 साल पहले मुफ्त में किया था इस फिल्म में काम
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।