फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha: जहीर से शादी के बाद मां को मिस कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, साझा किया अपने दिल का हाल

Sun, 07 Jul 2024 02:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 07 Jul 2024 02:35 PM IST
सार

सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करके उन्हें अपना जीवनसाथी बना लिया है। उनकी शादी रजिस्टर थी। सोनाक्षी-जहीर की शादी में उनकी फैमिली और करीबी दोस्त मौजूद थे। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान की शादी को अभी कुछ ही दिन हुए हैं, और अभी से सोनाक्षी को अपनी मां और घरवालों की याद सता रही है। सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर अपनी मां और पिता के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं और साथ ही अपने दिल का हाल बयां किया है।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha says At the wedding Maa started crying She told her dont worry juhu to bandra only 25 mins
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona

सोनाक्षी ने अपनी शादी की कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा कीं हैं, जिसके साथ उन्होंने बड़ा ही भावुक नोट भी लिखा है। सोनाक्षी ने लिखा, ‘शादी में मां रोने लगीं, जब उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि मैं अब घर से जाने वाली हूं। तब मैंने मां को समझाया कि चिंता मत करिए जुहू से बांद्रा केवल 25 मिनट की ही दूरी पर तो है।’ आगे सोनाक्षी ने लिखा, ‘आज सभी लोगों की बहुत ज्यादा याद आ रही है, इसलिए मैं वही बात को फिर से दोहरा रही हूं।’ आगे सोनाक्षी ने अपने घर के खाने के बारे में भी लिखा, ‘आज संडे है तो घर पर सिंधी कढ़ी बनी होगी, जल्द ही मिलूंगी… जूम जूम...जूम’। इस खास मैसेज के साथ सोनाक्षी ने लाल रंग का हार्ट इमोजी भी लगाया। 

Sonakshi Sinha says At the wedding Maa started crying She told her dont worry juhu to bandra only 25 mins
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona

सोनीक्षी ने अपनी मां के प्रति सोशल मीडिया पर जो तस्वीरों के साथ कैप्शन साझा किया है, उसे लेकर उनके कई प्रशंसक लगातार सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘आपने इमोशनल मोमेंट्स में भी अपनी मां को दिलासा दिया।’, एक और फैन ने लिख, ‘रिस्पेक्ट करती हूं आपकी’, एक और फैन ने लिखा, ‘एक मां को पता होता है कि जब उसकी बच्ची दूसरे घर जाती है तो कैसा महसूस होता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha says At the wedding Maa started crying She told her dont worry juhu to bandra only 25 mins
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona

सोनाक्षी सिन्हा की शादी को 10 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है। मगर उनकी मैरिज को लेकर हो रही बातों का सिलसिला लगातार जारी है। कभी भाई लव के शादी ना अटेंडेंट करने की खबर तो कभी कुछ और विवाद सोनाक्षी की शादी को लेकर आता ही जा रहा है। सोनाक्षी ने हाल ही में उनकी शादी को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया था। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने परिवार को लेकर तरह-तरह की बातें करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने साफ किया कि उनके परिवार को निशाना बनाया जाएगा, वो ये बात बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha says At the wedding Maa started crying She told her dont worry juhu to bandra only 25 mins
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona

सोनाक्षी जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘काकुड़ा’ में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की थी। ’काकुड़ा’ में सोनाक्षी सिन्हा के साथ रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी नजर आएंगे। फिल्म को लेकर बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा, उनकी मां पूनम सिन्हा ने बचपन में एक किस्सा सुनाया था, जिसे सोचकर वह आज भी डर जाती हैं। सोनाक्षी ने आगे कहा- जब हमारा बंगला था,  मैं मेरे पैरेंट्स के रूम में तीसरे फ्लोर पर रहती थी। वहां बड़े-बड़े पेड़ थे। तो जब मैं सोती नहीं थी तो मेरी मां मुझसे कहती थीं अगर तुम टाइम पर नहीं सोने जाओगी, तो वहां एक संबोरी बैठा है, वो आकर तुम्हें ले जाएगा। मुझे वह आज भी याद है।’’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed