फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Radhika Wedding: 'मंगल उत्सव' में एआर रहमान-उदित नारायण ने बांधा समां, सोनू निगम की आवाज ने बिखेरा जादू

Mon, 15 Jul 2024 08:40 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 15 Jul 2024 08:40 AM IST
सार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें इन गायकों अपनी मधुर आवाज से मेहमानों को मंत्रमुग्ध करते हुए देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
Sonu Nigam Udit Narayan AR Rahman Neeti Mohan Performance at Anant Ambani Radhika Merchant Mangal Utsav
एआर रहमान, सोनू निगम, उदित नारायण - फोटो : एएनआई

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को संपन्न हो गई। शनिवार यानी 13 जुलाई को 'शुभ आशीर्वाद' समारोह के बाद रविवार, 14 जुलाई को विवाह रिसेप्शन 'मंगल उत्सव' का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से हुआ है। इस उत्सव में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में संगीत के उस्ताद एआर रहमान, सुखविंदर सिंह, सोनू निगम, उदित नारायण, जोनिता गांधी और नीति मोहन जैसे गायकों ने अपनी मधुर आवाज का जलवा बिखेरा। 

Sonu Nigam Udit Narayan AR Rahman Neeti Mohan Performance at Anant Ambani Radhika Merchant Mangal Utsav
जोनिता गांधी और नीति मोहन - फोटो : एएनआई

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें इन गायकों अपनी मधुर आवाज से मेहमानों को मंत्रमुग्ध करते हुए देखा जा सकता है। अनंत और राधिका की शादी के बाद के समारोह में सनी देओल, बॉबी देओल, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, रवि किशन, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, रवींद्र जडेजा और अर्शदीप सिंह जैसी तमाम हस्तियां शामिल हुईं। 

Sonu Nigam Udit Narayan AR Rahman Neeti Mohan Performance at Anant Ambani Radhika Merchant Mangal Utsav
एआर रहमान - फोटो : एएनआई
राधिका और अनंत अंबानी का विवाह समारोह मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। शनिवार को नवविवाहित जोड़े के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। इस समारोह में द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती और ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सहित कई प्रतिष्ठित धार्मिक नेता शामिल हुए।  

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Nigam Udit Narayan AR Rahman Neeti Mohan Performance at Anant Ambani Radhika Merchant Mangal Utsav
सुखविंदर सिंह - फोटो : एएनआई

मंगल उत्सव में इन सभी मशहूर गायकों ने अपनी मधुर आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुखविंदर सिंह, एआर रहमान, जोनिता गांधी और नीति मोहन ने सखी आयो रे गाने से जलवा बिखेरा। सोनू निगम ने सतरंगी रे और साथिया जैसे गानों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, जबकि उदित नारायण ने हम हैं इस पल यहां और ताल से ताल मिला जैसे गानों से समां बांधा। 

विज्ञापन
Sonu Nigam Udit Narayan AR Rahman Neeti Mohan Performance at Anant Ambani Radhika Merchant Mangal Utsav
नीता अंबानी-राधिका मर्चेंट - फोटो : पीटीआई

इस समारोह में देश के साथ विदेशों से आए हुए मेहमान भी शामिल हुए। बॉलीवुड सितारों से लेकर साउथ के सितारों के साथ-साथ भोजपुरी इंडस्ट्री से खेसारी लाल यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मंगल उत्सव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

Anant Radhika Wedding: भारतीय रंग में रंग चुकी हैं किम कादर्शियन, लाल बिंदी के साथ साझा की सेल्फी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed