{"_id":"682f7e885d83ade43c0bf8b9","slug":"sophie-choudry-face-casting-couch-in-bollywood-says-i-was-told-to-compromise-2025-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sophie Choudry: कास्टिंग काउच पर बोलीं सोफी चौधरी, कहा- उस वक्त नहीं समझ पाती थी उनकी बातें और इरादे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sophie Choudry: कास्टिंग काउच पर बोलीं सोफी चौधरी, कहा- उस वक्त नहीं समझ पाती थी उनकी बातें और इरादे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 23 May 2025 01:16 AM IST
सार
Sophie Choudry Face Casting Couch: अभिनेत्री और गायिका को बॉलीवुड इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा। उन्होंने बताया कि तब उन्हें ये बातें समझ में नहीं आती थीं।
विज्ञापन
1 of 5
सोफी चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sophiechaudhary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई ऐसी सच्चाईयां हैं जिन पर बात नहीं होती है। ऐसी ही बॉलीवुड की एक सच्चाई है कास्टिंग काउच की। कई कलाकारों ने गाहे बगाहे इस पर बात की है। अब एक्ट्रेस और गायिका सोफी चौधरी ने इस पर बात की है। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि लोग कैसे उनसे समझौता करने के लिए कह रहे थे।
2 of 5
सोफी चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sophiechaudhary
उस वक्त समझ नहीं आती थी बात
हॉटरफ्लाई के साथ बातचीत में सोफी ने बताया कि उन्होंने एक संगीत करियर के लिए बॉलीवुड में प्रवेश किया। वह अभिनय भी करना चाहती थीं। वह अपनी मां के साथ लोगों के साथ मिलने जातीं थीं, लेकिन उन्हें ऐसी चीजें सुनने को मिलीं कि जिन्होंने उन्हें असहज कर दिया। सोफी के मुताबिक कुछ लोग बहुत अच्छे थे लेकिन कुछ लोगों ने ऐसी बातें कहीं जो उन्हें उस वक्त समझ में नहीं आईं।
3 of 5
सोफी चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sophiechaudhary
लोग कहते थे समझौता करना होगा
सोफी ने बताया 'उनकी मां इस बात को लेकर अब मजाक उड़ाती हैं। वह कहती हैं कि कैसे लोग उनसे कहते थे कि समझौता करना होगा। उस समय, हमें नहीं पता था कि इसका क्या मतलब है। समय के साथ उन शब्दों के पीछे छिपे असली इरादों का पता चला। इन्हीं मांगों की वजह से हमें कई अहम मौकों से दूर रहना पड़ा।'
यह खबर भी पढ़ें:Suniel Shetty: 'हेरा फेरी 3' से निकलने पर परेश रावल सुनील शेट्टी से करेंगे बात, अभिनेता ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोफी चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sophiechaudhary
लोग फायदा उठाना चाहते हैं
सोफी ने साफ लफ्जों में इंडस्ट्री के कुछ लोगों को बारे में बताया 'अचानक वे आपसे अक्सर मिलना चाहते हैं। वह कहते हैं कि मैं अपनी नायिका को जानना चाहता हूं। वे गहरे रिश्ते के बारे में बात करेंगे और बताएंगे कि उन्हें आपकी कंपनी पसंद है। लेकिन जल्द ही, आपको एहसास होगा कि कोई फिल्म नहीं है। वे बस आपका समय बर्बाद कर रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
सोफी चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sophiechaudhary
दोस्ती से दरवाजे नहीं खुलते
स्क्रीन से बात करते हुए सोफी ने कहा 'करण जौहर, वरुण धवन और मनीष मल्होत्रा जैसे जाने-माने दोस्त होने के बावजूद वे रिश्ते कभी भी पेशेवर में तब्दील नहीं हुए। लोग मानते हैं कि मैं उन्हें जानती हूं, इसलिए उन्होंने मेरी मदद की है। लेकिन ऐसा कभी किसी ने नहीं किया। दोस्ती से इस इंडस्ट्री में अपने आप दरवाजे नहीं खुलते। यह एक मिथक है'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।