फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Siddharth Birthday: किस तरह परवान चढ़ा अदिति राव हैदरी संग इश्क, जानिए सिद्धार्थ की प्रेम कहानी

Thu, 17 Apr 2025 08:34 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 17 Apr 2025 08:34 AM IST
सार

साउथ फिल्माें के चर्चित अभिनेता सिद्धार्थ का आज जन्मदिन (17 अप्रैल 1979) है। वह अपने करियर के अलावा निजी जीवन को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं। सिद्धार्थ के जन्मदिन के अवसर पर अदिति राव हैदरी संग उनकी प्रेम कहानी से जुड़ी खास बातें, जानिए।

विज्ञापन
South Actor Siddharth Birthday Today Love Story With Aditi Rao Hydari
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने रचाई शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

सिद्धार्थ दक्षिण भारतीय फिल्मों में जाना माना नाम है। बॉलीवुड में भी वह आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती(2006)’ में अहम किरदार निभाकर चर्चा में आए थे। सिद्धार्थ अकसर ही खबरों में अपनी लव लाइफ के कारण भी बने रहते थे। जानिए, सिद्धार्थ को अदिति राव हैदरी संग मोहब्बत कैसे हुई? दोनों कब शादी के बंधन में बंध गए? 


 





 
South Actor Siddharth Birthday Today Love Story With Aditi Rao Hydari
अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@aditiraohydari
अदिति को लेकर अलग थीं फीलिंग्स 
सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी के बीच प्यार की शुरुआत फिल्म ‘महा समुद्रम’ के दौरान हुई। दोनों इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए। फिल्म में इनकी केमिस्ट्री देखकर दर्शकों को भी अंदाज हो गया कि ये प्यार में गहरे तक डूब गए हैं। सिद्धार्थ और अदिति ने शुरुआत में अपने रिश्ते पर चुप्पी नहीं तोड़ी लेकिन साल 2023 में इन्होंने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ कहते हैं, ‘मैंने जो अदिति के लिए पहली बार महसूस किया, उसे आखिर सांस तक महसूस करना चाहता हूं।’ सिद्धार्थ की इस बात से अहसास होता है, वह अदिति को बेइंतहा चाहते हैं।  
South Actor Siddharth Birthday Today Love Story With Aditi Rao Hydari
अदिति राव हैदरी- सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम @aditiraohydari
अदिति को भा गईं सिद्धार्थ की ये बातें 
हाल ही में अदिति राव हैदरी ने भी डायरेक्टर फराह खान के व्लॉग चैनल पर सिद्धार्थ से जुड़ी कुछ खास बातें साझा कीं। अदिति कहती हैं, ‘मैंने सिद्धार्थ से शादी करने का फैसला पल भर में लिया था। वह बहुत ही सच्चा इंसान है। साथ ही वह बहुत ही कमाल का शख्स है, उसके साथ रहने में बहुत मजा आता है। बतौर एक्टर भी वह काफी टैलेंटेड है।’  
विज्ञापन
विज्ञापन
South Actor Siddharth Birthday Today Love Story With Aditi Rao Hydari
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने रचाई शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
अदिति से जुड़ी खास जगह पर किया प्रपोज 
सिद्धार्थ अदिति को बहुत प्यार करते हैं, इसलिए जब प्रपोज करने की बात आई तो उन्होंने अदिति से जुड़ी एक खास जगह को चुना। सिद्धार्थ ने अदिति की ग्रैंडमदर की पसंदीदा जगह को चुना और वहां पर एक्ट्रेस को प्रपोज किया। अदिति फराह खान के व्लॉग में ही बताती हैं, ‘मुझे अपनों के साथ रहना पसंद है, इस बात को सिद्धार्थ समझता है, इसलिए वह मेरे लिए सभी फैमिली मेंबर्स को एक जगह लाने की, खास मौके प्लान करने की हर कोशिश करता है।’
अदिति और सिद्धार्थ की उम्र की बात करें तो इनमें लगभग आठ साल का फर्क है। अदिति 37 साल की थीं, वही सिद्धार्थ 45 साल के थे, जब दोनों शादी करने का फैसला लिया।  
विज्ञापन
South Actor Siddharth Birthday Today Love Story With Aditi Rao Hydari
अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम-@aditiraohydari
सादगी भरे अंदाज में की शादी 
सिद्धार्थ ने अदिति से साल 2023 में सगाई की और 16 सितंबर 2024 को अदिति से शादी कर ली। यह शादी बिल्कुल ही सादगी भरे अंदाज में करीबी लोगों के बीच हुई। बताते चलें कि अदिति और सिद्धार्थ दोनों की ये दूसरी शादी थी। अदिति के पहले पति का नाम सत्यदीप मिश्रा था, वहीं सिद्धार्थ की पहली पत्नी का नाम मेघना नारायण था। अदिति के रूप में सिद्धार्थ ने एक सच्चा जीवनसाथी पाया। आज ये दोनों एक खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed