इन दिनों चारों तरफ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ-साथ जिनकी चर्चा जोरों-शोरों पर हो रही है, वह साउथ की हसीनाएं हैं। साउथ की ये सुंदर बालाएं, बॉलीवुड की हसीनाओं को हर मामले में टक्कर देती हैं। चाहे फिर वह सुंदरता हो, अभिनय हो या फिर पढ़ाई-लिखाई। यह कहना भी बिल्कुल गलत नहीं होगा कि साउथ की हसीनाएं बॉलीवुड अभिनेत्रियों से कई गुना पढ़ी लिखी हैं। आपने दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों की फिल्मों और उनके करियर के बारे में तो खूब सुना होगा, लेकिन आज हम आपको सामंथा से लेकर रश्मिका तक की पढ़ाई-लिखाई के बारे में बताने जा रहे हैं।
South Actress: पढ़ाई में भी अव्वल हैं ये साउथ अभिनेत्रियां, किसी ने की डॉक्टरी की पढ़ाई तो कोई रहीं पत्रकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक सामंथा रुथ प्रभु अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर आए दिन चर्चाओं में बनी रहती हैं। अभिनेत्री बैक-टू-बैक फिल्में साइन कर रही हैं और जल्द ही बॉलीवुड में एक बार फिर धमाल मचाती नजर आने वाली हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सामंथा न केवल अभिनय में, बल्कि पढ़ाई भी अच्छी हैं। अभिनेत्री ने चेन्नई के एसएमसी कॉलेज से बी.काॅम कर रखा है।
रश्मिका मंदाना
क्या आप जानते हैं कि 'गुडबाय' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली 'पुष्पा' की श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना अगर अभिनेत्री नहीं होतीं तो वह एक बेहतरीन पत्रकार होतीं? अगर नहीं तो यह बिल्कुल सच है। बहुत ही कम समय में दर्शकों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाने वाली रश्मिका एक होनहार छात्रा थीं। रश्मिका ने एमएस रमैया कॉलेज से साइकोलॉजी और पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
पूजा हेगड़े
बेशक पूजा हेगड़े बॉलीवुड में बहुत साल पहले ही कदम रख चुकी हों, लेकिन उनकी पहचान अब भी साउथ एक्ट्रेस के तौर पर होती है। इसकी वजह अभिनेत्री की साउथ दर्शकों के दिल में खास जगह होना है, लेकिन ऋतिक रोशन और सलमान खान जैसे सितारों के साथ स्क्रीन साझा कर अब पूजा हेगड़े ने हिंदी सिनेमा के दर्शकों में भी एक खास स्थान बना लिया है। गौरतलब है कि शानदार अभिनेत्री होने के साथ-साथ पूजा एक बेहद काबिल छात्रा भी रही हैं। अभिनेत्री ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से कॉमर्स ग्रेजुएट हैं।
जहां सभी अभिनेत्रियां अपने ग्लैमरस और हॉट अंदाज के लिए लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं, वहीं साउथ इंडस्ट्री की एक अभिनेत्री ऐसी हैं, जो अपनी सादगी के कारण सुर्खियां बटोरती हैं। यह अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि साई पल्लवी हैं। अपने सादगी भरे अंदाज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली साई पल्लवी सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं। साई पल्लवी पहले डॉक्टर बनना चाहती थीं, जिसके चलते उन्होंने एमबीबीएस किया था। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और अभिनेत्री मेडिकल लाइन छोड़कर फिल्मों में आ गईं।

कमेंट
कमेंट X