फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Celebs: हॉलीवुड में भी चल चुका है इन साउथ सितारों का जादू, जबर्दस्त एक्शन से जीते दिल

Fri, 28 Jun 2024 01:24 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 28 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
south celebs Who Acted in Hollywood films Dhanush Napoleon Pooja Kumar Gv Prakash Rajinikanth
साउथ सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ सितारे और उनकी फिल्में देश विदेश में अपनी खास पहचान बना रही हैं। लोग साउथ कलाकारों की दमदार अदाकारी से प्रभावित होते हैं और बेसब्री से उनकी फिल्मों का इंतजार करते हैं। साउथ के कई सितारे बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं, लेकिन आज हम आपको उन साउथ सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हॉलीवुड में भी अपना जलवा कायम कर चुके हैं। चलिए जानते हैं उन साउथ सेलेब्स के बारे में, जो हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं और दर्शकों ने उनके काम को भी पसंद किया।

south celebs Who Acted in Hollywood films Dhanush Napoleon Pooja Kumar Gv Prakash Rajinikanth
रजनीकांत - फोटो : एक्स

रजनीकांत
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं थलाइवा रजनीकांत का। रजनीकांत साउथ के साथ साथ बॉलीवुड के भी सुपरस्टार हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों के जरिए साउथ और बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाया। इतना ही नहीं, रजनीकांत हॉलीवुड में भी अपना अभिनय का दम दिखा चुके हैं। साल 1998 में उन्होंने इंडियन-अमेरिकन फिल्म ब्लडस्टोन में काम किया था। हालांकि, यह पहली और आखिरी हॉलीवुड फिल्म थी, जिसमें रजनीकांत नजर आए थे। इसके बाद वह किसी हॉलीवुड फिल्म में नहीं दिखाई दिए।

south celebs Who Acted in Hollywood films Dhanush Napoleon Pooja Kumar Gv Prakash Rajinikanth
धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanushkraja

धनुष
इस लिस्ट में अगला नाम आता है साउथ सुपरस्टार धनुष का। रजनीकांत के दामाद धनुष भी बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड की दुनिया में अपना जलवा बिखेर चुके हैं। धनुष ने साल 2018 में 'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर' में काम किया था, जिसमें उनकी अदाकारी की जमकर तारीफ हुई। वहीं, साल 2022 में धनुष ने 'द ग्रे मैन' फिल्म में अपना एक्शन अवतार दिखाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
south celebs Who Acted in Hollywood films Dhanush Napoleon Pooja Kumar Gv Prakash Rajinikanth
नेपोलियन - फोटो : एक्स

नेपोलियन
इस लिस्ट में साउथ अभिनेता नेपोलियन भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। नेपोलियन ने कई साउथ फिल्मों में जमकर अदाकारी को लेकर तारीफें बटोरीं। इसके साथ ही वह हॉलीवुड की फिल्म में भी नजर आए। साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म क्रिसमस कूपन में अभिनेता ने काम किया था। इसके बाद उन्होंने एक और हॉलीवुड फिल्म में काम किया।

विज्ञापन
south celebs Who Acted in Hollywood films Dhanush Napoleon Pooja Kumar Gv Prakash Rajinikanth
जीवी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम
जीवी प्रकाश
साउथ सिनेमा के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और अभिनेता जीवी प्रकाश भी इस लिस्ट में शामिल हैं। टॉलीवुड के साथ साथ उन्होंने हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया। जीवी प्रकाश ने हॉलीवुड में फिल्म 'ट्रैप सिटी' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में ब्रैंडन टी जैक्सन और डेनिस एलए व्हाइट ने लीड रोल निभाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed