{"_id":"677d0bab61b0d3b1f20232b9","slug":"actors-highest-no-of-remake-movies-kamal-haasan-rajinikanth-mohanlal-venkatesh-pawan-kalyan-2025-01-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"South Stars: रीमेक बनाने में उस्ताद हैं ये साउथ सितारे, दो सुपरस्टार ने तो 60 से ज्यादा बार बनाईं ऐसी फिल्में","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
South Stars: रीमेक बनाने में उस्ताद हैं ये साउथ सितारे, दो सुपरस्टार ने तो 60 से ज्यादा बार बनाईं ऐसी फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 07 Jan 2025 08:27 PM IST
सार
South Stars: साउथ सिनेमा में रीमेक फिल्मों का चलन काफी पुराना है। कई सुपरस्टार्स इन रीमेक फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। खासकर दो बड़े सितारे हैं, जिन्होंने 60 से ज्यादा बार रीमेक फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
1 of 7
साउथ के सितारे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रीमेक फिल्मों का चलन भारत में लंबे समय से है। हाल ही रिलीज हुई फिल्म बेबी जॉन भी एक रीमेक फिल्म ही थी। हालांकि, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से ज्यादा साउथ में फिल्मों के रीमेक बनाए गए हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपनी अभिनय क्षमता और फिल्मों के माध्यम से दर्शकों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है। आइए जानते हैं कि इन सितारों ने अपने करियर में कितनी फिल्मों के रीमेक बनाए हैं।
कमल हासन तमिल सिनेमा के एक ऐसे सितारे हैं, जिनकी फिल्मों के फैन पूरी दुनिया में फैले हैं। कलाथुर कन्नम्मा, परुवा कालम, पनाथुक्कागा, सिनेमा पैठियम, रासलीला, मट्टोरू सीता, अप्पूप्पन, मूंदरू मुदिचू, अरुथु और उयर्न्थवर्गल जैसी फिल्मों के माध्यम से उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता का बेजोड़ प्रदर्शन किया। उनकी ये सभी फिल्में रीमेक थीं। अपने करियर में उन्होंने 60 से ज्यादा फिल्मों के रीमेक में काम किया।
3 of 7
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत
रजनीकांत की बात करें तो उनकी लोकप्रियता जगजाहिर है। मूंदरू मुदिचु, बालू जेनु, चिलकम्मा चेप्पिंडी, शंकर सलीम साइमन जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को देखकर लोग अक्सर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। उनकी फिल्म बाशा तो आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। करियर में उन्होंने 60 से ज्यादा रीमेक फिल्मों में काम किया है।
चिरंजीवी का नाम भी साउथ सिनेमा के बड़े सितारों में गिना जाता है। कैदी, राजा विक्रमार्क, घराना मोगुडु, हिटलर, स्नेहम कोसम, शंकर दादा एमबीबीएस और टैगोर जैसी फिल्मों ने उन्हें सिनेमा जगत में एक मुकाम दिलाया है। 1978 की फिल्म 'पुनादिरालु' से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले इस सुपरस्टार ने करियर में 38 रीमेक फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
5 of 7
फिल्म बारोज में नजर में नजर आ रहे हैं मोहनलाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
मोहनलाल
मोहनलाल की मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। गुरु दक्षिणा, चक्रवलम चुवन्नापोल, वियतनाम कॉलोनी, नाडुवाझिकल, और लाइफ इज ब्यूटीफुल जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की काफी ज्यादा सराहना की गई थी। उन्होंने 34 रीमेक फिल्मों में अभिनय किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।