फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Das: इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर एयरलाइन कंपनी पर फूटा श्रद्धा दास का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

Sun, 18 Feb 2024 07:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 18 Feb 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
Actress Shraddha Das social media post after Emergency Flight Landing Read details Inside
श्रद्धा दास - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री श्रद्धा दास और रश्मिका मंदाना हाल ही में एक साथ एक हवाई मार्ग से यात्रा कर रही थीं। इस दौरान उनकी फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। इस खबर के सामने आने के बाद दोनों ही अभिनेत्रियों के फैंस काफी हैरान हैं। इस बीच श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है।


Poonam Pandey: मौत की झूठी खबर वाली पोस्ट हटा पूनम ने दिया नया अपडेट, सोशल मीडिया पर फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

Actress Shraddha Das social media post after Emergency Flight Landing Read details Inside
श्रद्धा दास - फोटो : इंस्टाग्राम

एयरलाइन कंपनी की खराब सेवा को लेकर श्रद्धा दास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “विस्तारा, आप कृपया अपने विमानों की जांच करें कि क्या एक से अधिक बार तकनीकी खराबी आ रही है? कल हम लगभग मरने ही वाले थे। इसे समझाने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। पायलट इतना समझदार था कि उसने सही समय पर आपातकालीन लैंडिंग का सही फैसला लिया।''

Actress Shraddha Das social media post after Emergency Flight Landing Read details Inside
श्रद्धा दास - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने आगे लिखा, “किसी भी समय फ्लाइट में 100 से अधिक लोग उड़ान भरते हैं। विस्तारा को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। कृपया इस पर ध्यान दें। हम सुरक्षित हैं, लेकिन यह बड़े हादसे में भी बदल सकता था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Shraddha Das social media post after Emergency Flight Landing Read details Inside
श्रद्धा दास - फोटो : इंस्टाग्राम

इस सोशल मीडिया पोस्ट पर कई लोगों ने अभिनेत्री का समर्थन किया है। साथ ही, कई यूजर्स ने कंपनी की सेवाओं की आलोचना भी की है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक शिकायत का जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन
Actress Shraddha Das social media post after Emergency Flight Landing Read details Inside
श्रद्धा दास - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले रश्मिका मंदाना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी  साझा कर इस घटना की जानकारी दी थी। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गई। अभिनेत्री ने श्रद्धा के साथ एक सेल्फी साझा कर कैप्शन में लिखा था,"इस तरह आज हम मौत से बच गए।"
Suhani Bhatnagar Death: 'आमिर खान को नहीं थी बेटी की बीमारी की जानकारी', सुहानी भटनागर की मां ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed