फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pooja Hegde: पूजा हेगड़े के हाथ से फिसली बड़ी फिल्म, अब उस्ताद भगत सिंह में नजर आएंगी यह अभिनेत्री

Tue, 22 Aug 2023 06:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 22 Aug 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Actress Sreeleela Replace Pooja Hegde in Pawan Kalyan Starrer Ustaad Bhagat Singh
पूजा हेगड़े - फोटो : social media

पवन कल्याण की आगामी फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में रही है। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। अब इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। पहले इस फिल्म में अभिनेता के अपोजिट पूजा हेगड़े को कास्ट किया गया था, लेकिन अब वह इस फिल्म से बाहर हो गई हैं।


Ranveer Brar: रणवीर बरार ने साइन किया दूसरा एक्टिंग प्रोजेक्ट, करीना कपूर संग जमेगी जोड़ी
 

Actress Sreeleela Replace Pooja Hegde in Pawan Kalyan Starrer Ustaad Bhagat Singh
अभिनेत्री श्रीलीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म में पूजा हेगड़े की जगह अब श्रीलीला को मुख्य अभिनेत्री के रूप में मौका दिया गया है। उस्ताद भगत सिंह की शूटिंग पांच सितंबर को फिर से शुरू होगी। शूटिंग शेड्यूल के संबंध में एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में श्रीलीला के शामिल होने की पुष्टि की गई।

Actress Sreeleela Replace Pooja Hegde in Pawan Kalyan Starrer Ustaad Bhagat Singh
पवन कल्याण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि पवन कल्याण के आगामी चुनावों के प्रचार में व्यस्त होने के कारण 'उस्ताद भगत सिंह' की शूटिंग रोक दी गई थी। अब अभिनेता टीम में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार है। जानकारी के मुताबिक 'उस्ताद भगत सिंह' की टीम एक बड़े शेड्यूल की तैयारी कर रही है, जो पांच सितंबर से शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Sreeleela Replace Pooja Hegde in Pawan Kalyan Starrer Ustaad Bhagat Singh
पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया

पवन कल्याण और कई अन्य लोग इस शेड्यूल में हिस्सा लेंगे। कला निर्देशक आनंद साई और उनकी टीम ने इस आगामी फिल्म के लिए एक विशाल सेट बनाया है। फिल्म में दोनों सितारों के अलावा आशुतोष राणा, नवाब शाह, केजीएफ फेम अविनाश, गौतमी, नर्रा श्रीनु, नागा महेश और टेम्पर वामसी बाकी कलाकार हैं।

विज्ञापन
Actress Sreeleela Replace Pooja Hegde in Pawan Kalyan Starrer Ustaad Bhagat Singh
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

'उस्ताद भगत सिंह' हरीश शंकर द्वारा लिखित और निर्देशित है। 'गब्बर सिंह' के लिए उन्होंने दूसरी बार निर्माता नवीन यरनेनी और वाई रविशंकर के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने  तैयार किया है। वहीं, छायाकार अयानंका बोस और एडिटर छोटा के प्रसाद भी तकनीकी दल का हिस्सा हैं।
OMG 2: 'जीवन से ज्यादा फिल्म की कमाई की चिंता', ओएमजी 2 के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने पर बोले पंकज त्रिपाठी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed