फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidaamuyarchi: 'विदामुयार्ची' का दमदार टीजर रिलीज, फैंस को मिलेगा एक्शन और रोमांच का डबल डोज

Fri, 29 Nov 2024 10:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 29 Nov 2024 10:31 AM IST
सार

अजित कुमार की फिल्म 'विदामुयार्ची' का टीजर 28 नवंबर को बिना किसी पूर्व घोषणा के रिलीज किया गया, जिसमें फिल्म के प्रमुख कलाकारों की झलकियां दिखाई गई हैं। 

विज्ञापन
Ajith Kumar most awaited Film Vidaamuyarchi Teaser Released Set to Hit Theatres for Pongal 2025
विदामुयार्ची - फोटो : यूट्यूब

अजित कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विदामुयार्ची' अब पोस्ट प्रोडक्शन के अंतिम चरण में है। इस बीच फिल्म के निर्माता ने अब यह आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि यह फिल्म जनवरी 2025 में पोंगल के त्योहार के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी होगी। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने बिना किसी पूर्व घोषणा के इसका टीजर जारी कर दिया। 


Deva: शाहिद कपूर की आगामी एक्शन फिल्म के लिए उत्साहित हैं विद्या बालन, नोट लिखकर जताई खुशी

Ajith Kumar most awaited Film Vidaamuyarchi Teaser Released Set to Hit Theatres for Pongal 2025
विदामुयार्ची - फोटो : यूट्यूब
टीजर में दिखी सितारों की झलक

जारी किए गए टीजर लगभग दो मिनट लंबा है। इसमें फिल्म के सभी स्टार कास्ट, त्रिशा कृष्णन, अर्जुन सरजा, रेगिना कैसांद्रा, आरव समेत कई कलाकारों की झलकियां दिखाती हैं।

Ajith Kumar most awaited Film Vidaamuyarchi Teaser Released Set to Hit Theatres for Pongal 2025
विदामुयार्ची - फोटो : यूट्यूब
निर्माताओं ने जारी किया टीजर

इस टीजर को साझा करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, "अडिग प्रयास और न रुकने वाला एक्शन! 'विदामुयार्ची' का टीजर अब आ चुका है। दृढ़ संकल्प ही विजय की राह दिखाता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajith Kumar most awaited Film Vidaamuyarchi Teaser Released Set to Hit Theatres for Pongal 2025
विदामुयार्ची - फोटो : यूट्यूब
कुछ ऐसी हो सकती है कहानी

इस एक्शन से भरपूर टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में लोगों को थ्रिल और एक्शन का फुल डोज मिलने वाला है। इसमें अर्जुन सरजा, रेगिना कैसांद्रा और आरव नकारात्मक भूमिकाएं निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। फिल्म के टीजर को देखकर ऐसा लगता है कि अजित कुमार एक मिशन पर हैं, जिसमें वह अजरबैजान के इलाकों में यात्रा करते हुए सच्चाई का खुलासा करने का प्रयास में हैं। 

विज्ञापन
Ajith Kumar most awaited Film Vidaamuyarchi Teaser Released Set to Hit Theatres for Pongal 2025
विदामुयार्ची - फोटो : यूट्यूब
टीजर में नहीं है संवाद

दिलचस्प बात यह है कि इस टीजर में फिल्म के कोई संवाद नहीं हैं, केवल टीजर के अंत में यह लिखा हुआ दिखता है, "जब हर कोई, जब सब कुछ, तुम्हें छोड़ दे, तो खुद पर विश्वास रखो।"इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत होगा। इसका छायांकन निरव शाह ने किया है। 
Fawad Khan Birthday: पाकिस्तान में नाम और काम फिर भारतीय सिनेमा में वापसी के लिए क्यों मशक्कत कर रहे फवाद खान?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed