Harshaali Malhotra: 65 साल का हीरो और 17 साल की हीरोइन, बजरंगी भाईजान की 'मुन्नी' को मिली साउथ की बड़ी फिल्म
Akhanda 2: सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' यानी हर्षाली मल्होत्रा को साउथ की बड़ी फिल्म में एंट्री मिल गई है। जानिए किस साउथ सुपरस्टार के साथ नजर आएंगी हर्षाली...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्षाली ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'अखंडा 2' से अपना पहला लुक शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'एक खामोशी थी, जो सब कुछ कह गई, एक मुस्कान थी, जो दिल में रह गई। छोटी सी मुन्नी थी, पर यादों में बड़ी बन गई। आज फिर एक कहानी लेकर आई हूं, इस बार लफ्जों के साथ, एक नई रोशनी बन कर छायी हूं।'
हर्षाली मल्होत्रा ने आगे लिखा, 'मुन्नी सिर्फ एक किरदार नहीं थी, वह एक एहसास थी, एक याद थी, एक दिल की धड़कन थी - कुछ ऐसा जो तुम्हारे साथ और मेरे साथ रहा। इतने वक्त बाद भी, मैंने तुम्हारे प्यार को थामे रखा है- धैर्यपूर्वक, चुपचाप, और कृतज्ञता से भरे दिल से, जब तुम मुन्नी को याद कर रहे थे, मैं तैयारी कर रही थी - सीख रही थी, बढ़ रही थी, और बन रही थी, ताकि एक दिन, जब मैं लौटूं, तो मैं सिर्फ उस छोटी लड़की के रूप में नहीं, बल्कि आपके साथ स्क्रीन पर फिर से सब कुछ महसूस करने के लिए तैयार होकर लौटूं।'
हर्षाली मल्होत्रा ने आगे लिखा, 'अब, मैं आखिरकार उसे आपके साथ साझा करने के लिए तैयार हूं। जननी से मिलिए - एक नई कहानी, एक नया एहसास, मेरा एक नया अध्याय। वह हंसती है, वह सपने देखती है, वह दिल से बोलती है, और मैंने अपनी आत्मा हर सीन में डालती है। इस बार भी मुझे आपका प्यार चाहिए - वही आशीर्वाद, वही तालियों की गूंज, वही आंखों का प्यार, मेरे लिए वही जज्बात। मुन्नी की खामोशी से लेकर जनानी की आवाज तक, यह सिर्फ मेरी वापसी नहीं है - यह हमारा है। #अखंड2, सिनेमाघरों में दशहरा 25 सितंबर, पैन इंडिया रिलीज - हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम।'
इस फिल्म में साउथ अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह साल 2021 में आई 'अखंड' का ही सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन बोयापति श्रीनु ने किया है। 'अखंडा 2' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty: शिल्पा ने मां के साथ बनाए मिट्टी के बर्तन, वीडियो देखकर फैंस ने दिए मजेदार कमेंट्स