फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: भगदड़ मामले पर अल्लू अर्जुन की पुलिस को ललकार? 'दमुंते पट्टुकोरा' पर बढ़ा बवाल, हटाया गया गाना

Thu, 26 Dec 2024 01:13 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 26 Dec 2024 01:13 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का गाना 'दमुंते पट्टुकोरा' रिलीज के बाद ही विवादों में घिर गया और आखिरकार टी-सीरीज को इसे हटाना पड़ा। आखिर क्या है पूरा मामला? आइए जान लेते हैं-

विज्ञापन
Allu Arjun challenges police on stampede case controversy on pushpa 2 Damunte Pattukora song removed
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का गाना 'दमुंते पट्टुकोरा' रिलीज होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया, जिससे ऑनलाइन चर्चा और विवाद शुरू हो गया है। 24 दिसंबर को टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब पेज पर रिलीज किया गया देवी श्री प्रसाद द्वारा रचित और अल्लू अर्जुन द्वारा गाया गया यह ट्रैक अपने बोल्ड लिरिक्स के कारण तेजी से विवाद का केंद्र बन गया है। वहीं, इसकी रिलीज की टाइमिंग देख नेटिजन्स की भौंहे तन गई।

Allu Arjun challenges police on stampede case controversy on pushpa 2 Damunte Pattukora song removed
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie

गाने के बेबाक बोल ने खींचा ध्यान

गाने में फिल्म के मुख्य किरदार पुष्पा (अल्लू अर्जुन द्वारा अभिनीत) और पुलिस अधिकारी भंवर सिंह शेखावत (फहद फासिल) के बीच टकराव दिखाया गया है। गाने के बोल 'दमुंते पत्तुकोरा शेखावत' (यदि आपमें हिम्मत है, तो मुझे पकड़ लो, शेखावत), पुष्पा के निडर स्वभाव और अडिग रवैये का प्रतीक है। आगे की लाइन 'पट्टुकोन्टे वोडिलेस्थ सिंडिकेट' (अगर आप मुझे पकड़ लेंगे, तो मैं सिंडिकेट छोड़ दूंगा) पुष्पा के अधिकारियों के सामने झुकने के बजाय, पकड़े जाने पर एक मजदूर के रूप में जंगल में वापस जाने की इच्छा दिखा रहा है।

Allu Arjun challenges police on stampede case controversy on pushpa 2 Damunte Pattukora song removed
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टाइमिंग ने किया आग में घी डालने का काम

इस गाने की हर लाइन पुष्पा की निडरता को दर्शाती है। अल्लू अर्जुन के चाहने वाले गाने की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। हालांकि, इस बेबाक बोल वाले गाने की टाइमिंग ने आग में घी डालने का काम किया है। 24 दिसंबर को रिलीज हुआ यह गाना 4 दिसंबर को 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान हुई दुखद भगदड़ की चल रही जांच के साथ मेल खाता था। एक ऐसी घटना जिसके परिणामस्वरूप एक महिला की जान चली गई।

Kriti Sanon: कब शुरू हुए कृति सेनन और कबीर के प्यार के चर्चे? कब-कब मीडिया में एक साथ आईं दोनों की तस्वीरें?

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun challenges police on stampede case controversy on pushpa 2 Damunte Pattukora song removed
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

गाने को लेकर दो गुटों में बंटा सोशल मीडिया 

मामले ने सार्वजनिक आक्रोश पैदा कर दिया और अल्लू अर्जुन को संकट में डाल दिया। अभिनेता जांच के दायरे में हैं, क्योंकि उनसे कार्यक्रम के दौरान भीड़ प्रबंधन के बारे में पूछताछ की जा रही है। भगदड़ के कुछ हफ्ते बाद, गाने की रिलीज की टाइमिंग को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। 

Boney Kapoor: 'मैं आस-पास की महिलाओं के प्रति आकर्षित हो सकता हूं...,' बोनी कपूर के बयान ने बढ़ाई हलचल

विज्ञापन
Allu Arjun challenges police on stampede case controversy on pushpa 2 Damunte Pattukora song removed
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : सोशल मीडिया

टी-सीरीज ने हटाया गाना 

कुछ लोगों ने गाने के जोश भर देने वाले लिरिक्स की तारीफ की। तो कुछ ने इसे संवेदनशील समय पर रिलीज करने के लिए निर्माताओं और अभिनेता को आड़े हाथों लिया। विवाद को बढ़ता देखकर टी-सीरीज ने बड़ा कदम उठाया। रिलीज के कुछ ही वक्त बाद गाने को हटा दिया गया। हालांकि, विवाद का असर 'पुष्पा 2' की कमाई पर नहीं पड़ा है। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1109 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed