साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के 'ऊं अंटावा' गाने ने हर तरफ धूम मचाई थी। अब इस पर अभिनेता ने एक बार फिर अपने डांस मूव्स दिखाए हैं। दरअसल, अल्लू अर्जुन अपने हैदराबाद शो के दौरान स्टेज पर डीजे मार्टिन गैरिक्स के साथ नजर आए और दोनों फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के गाने 'ऊं अंटावा' पर थिरके। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Allu Arjun: डीजे मार्टिन गैरिक्स के साथ 'ऊं अंटावा' गाने पर जमकर थिरके अल्लू अर्जुन, बेकाबू हुए फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लू अर्जुन ने बीते शनिवार को डीजे मार्टिन गैरिक्स के शो में भाग लिया और मंच पर उनके साथ शामिल हुए। वीडियो में अल्लू अर्जुन, डीजे मार्टिन के स्टेज पर एक टेबल पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेता टेबल के ऊपर कूद गए और अपने हाथों को हवा में ऊपर कर गाने के स्टेप्स करने लगे। अभिनेता को गाने पर थिरकते देख भीड़ बेकाबू हो गई। फैंस ने स्टेज पर अल्लू अर्जुन की स्टाइलिश एंट्री के वीडियो भी शेयर किए हैं। अभिनेता ने मैचिंग कैप के साथ एक ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना था।
Two Stars On One Stage 🔥🔥🔥@alluarjun × @MartinGarrix - #OoAntava @Samanthaprabhu2@ThisIsDSP
Maddd Night At Hyderabad!!! ❤️🔥#PushpaTheRule #AlluArjun pic.twitter.com/F1wWvJXKnD
होश उड़ा देगी साउथ के सितारों की होली
हैदराबाद में डीजे मार्टिन के शो के वीडियो और फोटोज अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा करते हुए बेकाबू भीड़ को दिखाया। वहीं, तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में अपनी फिल्म का डायलॉग लिखा, 'क्या मजेदार रात है। ऊं अंटावा मार्टिन गैरिक्स के साथ। हैदराबाद।'
A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)
Akshay Kumar: 'ऊं अंटावा' गाने पर डांस करके ट्रोल हुए नोरा-अक्षय, यूजर्स बोले- सामंथा का कोई मुकाबला नहीं
बता दें कि अल्लू अर्जुन 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अर्जुन ने हाल ही में विशाखापत्तनम में 'पुष्पा 2' का एक शेड्यूल पूरा किया, जहां निर्माताओं ने टाइटल ट्रैक की शूटिंग की। 'पुष्पा 2' की शूटिंग बीते साल नवंबर में लुक टेस्ट के साथ शुरू हो गई थी। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक ने सेट से एक तस्वीर भी साझा की थी।
Sunny Deol: आप सनी देओल जैसे लगते हैं...'गदर 2' के अभिनेता से बोला किसान, इंटरनेट पर वीडियो वायरल
सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा: द राइज' 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने तमिल, तेलुगू ही नहीं हिंदी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। अभिनेता और सामंथा का गाने 'ऊं अंटावा' ने खूब धूम मचाई थी। बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बाद से ही दर्शक फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।
Farishta Trailer: होली पर रिलीज हो रही खेसारी की फिल्म ‘फरिश्ता’, पागल के किरदार में आएंगे नजर