फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: पटना में इस जगह पर होगा 'पुष्पा 2' का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम, शाम 6 बजे के बाद होगा शुरू

Thu, 14 Nov 2024 06:49 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 14 Nov 2024 06:49 PM IST
सार

Pushpa 2 The Rule trailer launch at Patna: फिल्म 'पुष्पा-2 द रूल' इस साल की बहु प्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। बीते दिनों ही निर्माताओं ने बताया था कि फिल्म का ट्रेलर पटना में रिलीज किया जाएगा। आज गुरुवार को निर्माताओं ने पोस्ट साझा कर ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम का सटीक स्थान और समय भी बताया है, जिसे फैंस काफी उत्साहित हैं। 
 

विज्ञापन
Allu Arjun much-anticipated Pushpa 2 The Rule trailer launch event will take place in Patna at Gandhi Maidan
पुष्पा 2 : द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

फिल्म 'पुष्पा-2: द रूल' इस साल की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म अगले महीने दिसंबर में 5 तारीख को दुनिया भर में बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत और सुकुमार के निर्देशन वाली इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्द रिलीज होने वाला है। फिल्म के निर्माताओं ने पहले ही जानकारी दी थी कि फिल्म का ट्रेलर 17 नवंबर को पटना में रिलीज होगा। अब इस कार्यक्रम का सटीक स्थान और समय की जानकारी भी सामने आ चुकी है, जहां ये ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम होने वाला है। 

Allu Arjun much-anticipated Pushpa 2 The Rule trailer launch event will take place in Patna at Gandhi Maidan
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

पटना के गांधी मैदान में होगा ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम
फिल्म 'पुष्पा 2' के निर्माताओं ने बीते दिनों चौंकाते हुए जानकारी साझा की थी कि फिल्म ट्रेलर न तो मायनगरी मुंबई में रिलीज होगा और न ही हैदराबाद या दिल्ली में। जब उनके द्वारा ये बताया गया कि फिल्म का ट्रेलर बिहार की राजधानी पटना में रिलीज होगा, तो कई फैंस को काफी सुखद आश्चर्य हुआ। अब इस ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम का स्थान और समय भी निर्माताओं ने बता दिया है। निर्माताओं ने गुरुवार को एक पोस्ट साझा कर बताया कि अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम 17 नवंबर 2024 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। ये कार्यक्रम शाम 6 बजे के बाद शुरू होगा, जिसमें भारी संख्या में फैंस के उमड़ने की उम्मीद है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pushpa (@pushpamovie)


Allu Arjun much-anticipated Pushpa 2 The Rule trailer launch event will take place in Patna at Gandhi Maidan
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दमदार पोस्टर साझा कर ट्रेलर रिलीज पर दी थी जानकारी 
बीते दिनों ही मैत्री मूवीज मेकर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का पोस्टर साझा कर इसके ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा की गई थी। इसमें हाथों में बंदूक थामे अल्लू अर्जून पूरे रौब में नजर आ रहे हें। इसके साथ इसमें लिखा था, 'सिनेमाघरों में उत्सव का प्रारंभ होने से पहले एक जोरदार धमाका होगा'। फिल्म का ट्रेलर 17 नवंबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट पर लॉन्च होगा। इसके लिए पटना में भव्य इवेंट का आयोजन किया जाएगा। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pushpa (@pushpamovie)



South Actor Surya: गजनी से लेकर सिंघम तक, बॉलीवुड में हिट हुई तमिल अभिनेता सूर्या की फिल्मों की रीमेक

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun much-anticipated Pushpa 2 The Rule trailer launch event will take place in Patna at Gandhi Maidan
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम @rashmika_mandanna

रश्मिका मंदाना ने पोस्ट कर 'पुष्पा 2' को बताया भरपूर मनोरंजक
इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबर्दस्त उत्साह है। फैंस इस फिल्म का पहले भाग की रिलीज के बाद से ही लगातार इंतजार कर रहे हैं। बीते बुधवार को पुष्पा 2: द रूल की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने डबिंग सेशन से जुड़ी तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि फिल्म पहले भाग से भी ज्यादा दमदार होने वाली है और फैंस को भरपूर मजा आने वाला है। अभिनेत्री के इस पोस्ट से फैंस का उत्साह दोगुना हो गया। अब ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
Mika Singh: मीका सिंह के लिए पाकिस्तानी फैन ने खोला खजाना, मंच पर दे डाले इतने करोड़ के उपहार!

विज्ञापन
Allu Arjun much-anticipated Pushpa 2 The Rule trailer launch event will take place in Patna at Gandhi Maidan
फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' - फोटो : एक्स @MythriOfficial

05 दिसंबर को रिलीज होगी 'पुष्पा 2'
बता दें कि इस फिल्म का मूल भाग 'पुष्पा: द राइज' साल 2021 में रिलीज हुआ था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। पुष्पा 2: द रूल अपने पिछले संस्करण की तुलना में और भी बड़ी फिल्म का दावा करती है। फिल्म में मूल भाग से अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, सुनील आदि कलाकार अपनी भूमिका आगे बढ़ाते हुए नजर आएंगे। फिल्म इस साल 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित, पुष्पा 2 का संगीत डीएसपी और थमन द्वारा रचित है।


Vikrant Massey: पिता की मेज पर बिखरी सिगरेट के राख ने किया प्रेरित, विक्रांत मैसी ने साझा कीं पुरानी यादें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed