फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Actor Surya: गजनी से लेकर सिंघम तक, बॉलीवुड में हिट हुई तमिल अभिनेता सूर्या की फिल्मों की रीमेक

Thu, 14 Nov 2024 06:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 14 Nov 2024 06:34 PM IST
सार

आज सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' रिलीज हुई है। यह फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। उनकी पहले भी कई फिल्में हिट रही हैं बॉलीवुड ने उनकी तमिल फिल्मों के रिमेक बनाए हैं। जानिए, सूर्या की फिल्मों के बारे में जिन पर बने बॉलीवुड में रीमेक। 
   

विज्ञापन
Ghajini to Singham remakes of Tamil Actor Surya films became hits in Bollywood
बॉलीवुड में सूर्या की रीमेक फिल्म 'गजनी'-'फोर्स'-'सिंघम'-'सरफिरा' - फोटो : सोशल मीडिया

आज यानी 14 नवंबर 2024 को अभिनेता सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' रिलीज हुई है, इस फिल्म की पहले ही एडवांस बुकिंग हो चुकी थी, इसलिए इसके हिट होने के पहले ही संकेत मिलने लगे। लेकिन धीरे-धीरे ही पता चलेगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है। अगर सूर्या की बतौर कलाकार बात की जाए, तो वह दक्षिण भारतीय के ऐसे अभिनेता है जिनकी फिल्में काफी हटकर होती हैं। वह बाकी दक्षिण भारतीय अभिनेताओं की तरह फिल्मों में एक्शन भी करते हैं और साथ ही उम्दा कहानी भी दर्शकों को दिखाते हैं। साथ ही उनका अभिनय भी दर्शकों को खूब पसंद आता है। सूर्या ने अब तक कई तमिल फिल्में की हैं, इनमें से ज्यादातर हिट रही हैं। यहां तक की उनकी कई फिल्मों के हिंदी रीमेक भी बने हैं। हिंदी में ये फिल्में खूब पसंद की गईं और इनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी शानदार रहा। जानिए, ऐसी कुछ सूर्या की फिल्मों के बारे में जिनके बने हैं, बॉलीवुड में रीमेक। 

Ghajini to Singham remakes of Tamil Actor Surya films became hits in Bollywood
गजनी - फोटो : सोशल मीडिया

गजनी
आमिर खान की फिल्म 'गजनी (2008)' आज भी अधिकतर दर्शकों को याद है। इस फिल्म में आमिर ने बहुत ही अलग किस्म का किरदार किया था। फिल्म में उनका लुक भी दर्शकों को काफी भाया। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने बहुत अच्छी कमाई की। आमिर की यह चर्चित फिल्म सूर्या की ही फिल्म 'गजनी' का हिंदी रीमेक थी।  

Ghajini to Singham remakes of Tamil Actor Surya films became hits in Bollywood
फिल्म 'फोर्स' - फोटो : सोशल मीडिया

फोर्स 
जॉन अब्राहम एक फिल्म 'फोर्स' में नजर आए, इसमें उनके एक्शन को खूब पसंद किया गया। यह फिल्म भी सूर्या की ही फिल्म का रीमेक रही। उनकी तमिल फिल्म का नाम 'काखा काखा' था। इस फिल्म में वह एक पुलिस ऑफिसर के रोल में रहे। फिल्म में उनके साथ ज्योतिका लीड रोल में नजर आईं। वहीं हिंदी में बनीं फोर्स में जॉन अब्राहम के साथ जेनेलिया डिसूजा ने अभिनय किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghajini to Singham remakes of Tamil Actor Surya films became hits in Bollywood
सिंघम - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

सिंघम
हाल ही में दर्शकों ने 'सिंघम अगेन' देखी है। इससे पहले भी 'सिंघम' सीरीज की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। लगभग सभी 'सिंघम' सीरीज की फिल्मों में अजय देवगन ने मुख्य किरदार निभाया। 'सिंघम' सीरीज की जो पहली फिल्म 2011 में बॉलीवुड में अजय देवगन के साथ बनी, वह सूर्या की ही फिल्म 'सिंघम' का रीमेक थी। रोहित शेट्टी उनकी इस फिल्म से इतना इंप्रेस हुए कि उन्होंने 'सिंघम' को हिंदी में बना डाला। इस फिल्म को हिंदी पट्टी के दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

विज्ञापन
Ghajini to Singham remakes of Tamil Actor Surya films became hits in Bollywood
सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सरफिरा 
अक्षय कुमार की इस साल एक फिल्म 'सरफिरा' आई इसमें एक व्यक्ति की अपनी एयरलाइंस बनाने की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म का हीरो ऐसी एयरलाइंस बनाना चाहता है, जिसमें साधारण लोग भी कम पैसे में सफर कर सकें। इस फिल्म की कहानी को दर्शकों ने पसंद भी किया। इतनी अच्छी कहानी वाली यह फिल्म भी सूर्या की तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरू' की रीमेक है। उनकी यह फिल्म 2020 में रिलीज हुई, इसको बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed