सूर्या की फंतासी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कंगुवा' 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तकरीबन 350 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म सिरुथाई शिवा द्वारा निर्देशित और केई ज्ञानवेल राजा द्वारा निर्मित है। अब हर कोई यह जानने को उत्साहित है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर कितने करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी। इसी बीच फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए इस पर गौर फरमा लेते हैं-
Kanguva Early BO Collection Day 1: 'कंगुवा' की बॉक्स ऑफिस पर ठंडी शुरुआत, कलेक्शन देख लगेगा निर्माताओं को झटका
सूर्या की फंतासी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कंगुवा' 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब इसकी कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए इस पर गौर फरमा लेते हैं-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामने आया 'कंगुवा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, 'कंगुवा' ने अपने रिलीज डे पर भारत में सभी भाषाओं में 7.67 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, अभी तक पुष्ट आंकड़े नहीं आए हैं। सूर्या की फिल्म पहले 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, रजनीकांत की 'वेट्टैयन' के साथ टकराव से बचने के लिए फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया।
वीकएंड पर आएगा कमाई में उछाल?
गुरुवार को रिलीज होने से शायद 'कंगुवा' को कोई फायदा न मिले। उम्मीद है कि फिल्म अपने शुरुआती दिन की तुलना में वीकएंड पर ज्यादा कमाई करेगी। हालांकि, फिल्म को लेकर सामने आ रही प्रतिक्रियाओं को देख ऐसा लग रहा है कि 'कंगुवा' की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। वहीं, तमिलनाडु और चेन्नई में फिल्म की ओपनिंग अच्छी देखने को मिल रही है।
Kanguva on OTT: सूर्या की 'कंगुवा' ने दी सिनेमाघरों में दस्तक, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?
तमिलनाडु सरकार ने दी है पांच स्क्रीनिंग की अनुमति
जानकारी हो कि तमिलनाडु में, सरकार ने 'कंगुवा' को पांच स्क्रीनिंग की अनुमति दी है, जो किसी फिल्म के लिए एक विशेषाधिकार है। इसके तहत राज्य के इतिहास में पहली बार सुबह 9 बजे का एक विशेष शो रखा गया साथ ही 2 बजे रात तक चलने वाली एक अतिरिक्त स्क्रीनिंग भी शामिल की गई है।
Kanguva: 'कंगुवा' के निर्माताओं को सता रही फिल्म के लीक होने की चिंता, अब सूर्या के फैंस को दे डाली यह चेतावनी
बॉबी देओल की तमिल डेब्यू फिल्म है 'कंगुवा'
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने 'कंगुवा' से तमिल में डेब्यू किया है। अभिनेता फिल्म में मुख्य खलनायक उधीरन की भूमिका निभा में हैं, जो एक अन्य जनजाति का नेता है, और सूर्या के कंगुवा के खिलाफ हो जाता है। इसमें नटराजन सुब्रमण्यम, योगी बाबू, जगपति बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, वत्सन चक्रवर्ती, आनंदराज, सुरेश चंद्र मेनन, दीपा वेंकट, जी मारीमुथु, केएस रविकुमार, रवि राघवेंद्र, करुणास, प्रेम कुमार और अन्य सहायक भूमिकाओं में हैं।
Kanguva Review: ‘गणपत’ से भी खराब निकली लॉर्ड बॉबी की पहली तमिल फिल्म ‘कंगुवा’, सूर्य पर लगा संपूर्ण ग्रहण