{"_id":"67496157d6e75bb52300d5c3","slug":"allu-arjun-rashmika-mandanna-in-mumbai-to-promote-their-upcoming-film-puspha-2-the-rule-release-on-5-december-2024-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2 The Rule: पुष्पा 2 के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंचे अल्लू अर्जुन-रश्मिका, स्वैग से जीता फैंस का दिल","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Pushpa 2 The Rule: पुष्पा 2 के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंचे अल्लू अर्जुन-रश्मिका, स्वैग से जीता फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:33 PM IST
सार
Pushpa 2 The Rule: पुष्पा 2 की रिलीज की डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही फिल्म को प्रमोट करने का एक भी मौका निर्माता और स्टारकास्ट हाथ से नहीं जाने दे रहें हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुंबई में अपनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 द रूल इस साल 5 दिंसबर को रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा द राइज का दूसरा भाग है। इस बार फिल्म में पुष्पा का राज दिखाया गया है। पुष्पा 2 द रूल के प्रमोशन के लिए रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने अपने लुक्स और स्वभाव से सभी का दिल जीत लिया।
Trending Videos
2 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अल्लू अर्जुन अपनी आगामी फिल्म पुष्पा 2 द रूल के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंचे। साउथ अभिनेता अल्लू हमेशा की तरह ही बेहद स्टाइलिश और कूल लुक में नजर आए। इस दौरान अल्लू ने व्हाइट रंग की हूडी और पेंट पहनी हुई थी। साथ ही अल्लू ने अपने स्टाइलिश अंदाज को चश्में से और भी शानदार बनाया। एक हाथ में अल्लू ने घड़ी पहनी हुई थी और उनकी हुडी पर लिखा 'फ्लावर नहीं, फायर हूं मैं'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं दूसरी ओर फिल्म पुष्पा 2 की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का स्वैग भी काफी हटकर दिखा। अक्सर देसी अंदाज में नजर आने वाली रश्मिका ने पीले रंग की सिंपल गाउन पहनी हुई हैं। इस गाउन पर प्रिंटेड फुलों का नाम देखा जा सकता है। रश्मिका ने अपने स्टाइल को ब्लैक गॉगल से और भी शानदार बनाया। रश्मिका ने इस लुक के साथ कोई हाई हील्स नहीं बल्कि स्पोर्ट्स शूट कैरी किए। रश्मिका की स्माइल से एक बार फिर से फैन कह उठे क्रशमिका।
4 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंबई में पुष्पा 2 द रूल के प्रमोशन के दौरान अल्लू अर्जुन ने अपने बेहद स्टाइलिश अवतार से सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान अल्लू की एक झलक पाने को उनके प्रशंसक बेकरार दिखे। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फहद फासिल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पुष्पा 2: द रूल एक आगामी भारतीय तेलुगु भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे सुकुमार ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म मुत्तमसेट्टी मीडिया और सुकुमार राइटिंग के सहयोग से माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुष्पा 2: द रूल फिल्म का बचत 500 करोड़ है। फिल्म का गाना पुष्पा-पुष्पा 1 मई 2024 को रिलीज हुआ था। वहीं फिल्म का एक और गाना किसिक की झलक देखकर ही प्रशंसक बेहद खुश हो गए थे और अब उत्सुकता से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
Aditi Rao Hydari Siddharth: अदिति-सिद्धार्थ ने फराह-हुमा के साथ किया छैया-छैया पर डांस, मलाइका भी हुईं शामिल
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।