फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amaran Box Office Collection 14: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ रही 'अमरण' की चाल, जानिए 14वें दिन क्या रहा इसका हाल

Wed, 13 Nov 2024 08:37 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 13 Nov 2024 08:37 PM IST
सार

Amaran Box Office Collection 14: अपने रिलीज के बाद से शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरण' बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन अब इसके प्रदर्शन में गिरावट आने लगी है। जानिए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14वें दिन कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
Amaran Box Office Collection 14 declined at the box office Amaran film business decreased
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

फिल्म 'अमरण' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म ने सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच लाने में कामयाबी हासिल की है। फिल्म को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 14 दिन हो चुके हैं। ये फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में काफी पहले ही शामिल हो चुकी है। अब ये 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है। फिल्म के 14वें दिन के आंकड़े भी अब सामने आ चुके हैं, जिसमें फिल्म ने 3 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कमाए हैं। 

Amaran Box Office Collection 14 declined at the box office Amaran film business decreased
अमरण - फोटो : एक्स @Siva_Kartikeyan

पहले दिन अमरण ने बटोरे 21 करोड़ से भी ज्यादा
'अमरण' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 21.4 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने दूसरे दिन 19.15 करोड़ का कारोबार किया। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला और इसने रफ्तार पकड़ ली। तीसरे दिन उछाल के साथ फिर से इसने 21 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन यानी रविवार को इसने 21.55 करोड़ रुपये बटोरे।

Amaran Box Office Collection 14 declined at the box office Amaran film business decreased
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

पहले सप्ताह में 100 करोड़ी क्लब में हुई शामिल
पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने सोमवार को 10.15 करोड़ रुपये कमाए। छठे दिन फिल्म ने थोड़ी और गिरावट के साथ नौ करोड़ रुपये की कमाई की।  सातवें दिन इसने 6.85 करोड़ रुपये, तो आठवें दिन 5.75 करोड़ रुपये बटोरे। इस तरह से फिल्म के पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 114.85 करोड़ रुपये हुआ।
The Great Indian Kapil Show: विवादों में घिरा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो', इस आरोप के साथ मिला कानूनी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Amaran Box Office Collection 14 declined at the box office Amaran film business decreased
अमरण - फोटो : यूट्यूब

कमाई में आई गिरावट
फिल्म ने नौवें दिन फिर से रफ्तार पकड़ी और उछाल के साथ 7.4 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। शनिवार को यानी 10वें दिन 'अमरन' ने फिर से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 14.5 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद फिल्म ने 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को 17 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, 12 दिन यानी दूसरे सोमवार को एक बार फिर से इसकी कमाई में गिरावट देखी गई। 12वें दिन इसने 5.7 करोड़ को बिजनेस किया और 13वें दिन भी लगभग यही कहानी रही, जिसमें फिल्म ने 5 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही 13वें दिन तक फिल्म की कुल कमाई 164 करोड़ हो गई थी।
Indian Super Hero Films: कृष से लेकर ब्रह्मास्त्र तक बनी हैं सुपर हीरो वाली फिल्में, किस फिल्म की कितनी कमाई

विज्ञापन
Amaran Box Office Collection 14 declined at the box office Amaran film business decreased
अमरण - फोटो : यूट्यूब

200 करोड़ के आंकड़े के लिए संघर्ष कर रही है फिल्म 
अब फिल्म के 14वें दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इससे फिल्म की कुल कमाई अब 167.55 करोड़ हो गई है। फिल्म अब 200 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है, लेकिन इसे अभी काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। 
Aamir Khan: निर्माता दिल राजू और आमिर खान के साथ आने की है चर्चा, एक प्रोजेक्ट के लिए मिला सकते हैं हाथ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed