शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'अमरण' बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच लाने में कामयाबी रही है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं। फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में काफी पहले ही शामिल हो चुकी है। अब ये 200 करोड़ रुपये के आकंड़े की तरफ बढ़ रही है, लेकिन इस राह में इसे फिलहाल काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। फिल्म के 15वें दिन के आंकड़े भी अब सामने आ चुके हैं, जिसमें फिल्म ने अब तक 2 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कमाए हैं।
Amaran Box Office Collection 15: धीमी होने लगी है बॉक्स ऑफिस पर 'अमरण' की चाल, जानिए 15वें दिन की कमाई
Amaran Box Office Collection 15: शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरण' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन अब इसके प्रदर्शन में गिरावट आने लगी है। जानिए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15वें दिन कितनी कमाई की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन बटोरे 21 करोड़ से भी ज्यादा
'अमरण' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 21.4 करोड़ का कारोबार किया इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 19.15 करोड़ का कारोबार किया। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला और इसने थोड़ी रफ्तार पकड़ ली। तीसरे दिन उछाल के साथ फिर से इसने 21 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन यानी पहले रविवार को इसने 21.55 करोड़ रुपये की कमाई की।
पहले सप्ताह में ही कमाए 100 करोड़ रुपये
पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई। फिल्म ने सोमवार को 10.15 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, छठे दिन फिल्म ने थोड़ी और गिरावट के साथ नौ करोड़ रुपये की कमाई की। सातवें दिन इसने 6.85 करोड़ रुपये, तो आठवें दिन 5.75 करोड़ रुपये बटोरे। इस तरह से फिल्म के पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 114.85 करोड़ रुपये हुआ। फिल्म ने नौवें दिन फिर से रफ्तार पकड़ी और उछाल के साथ 7.4 करोड़ रुपये की शानदार कमाई दर्ज की।
Kanguva Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही निकली 'कंगुवा' की हवा, बॉक्स ऑफिस पर महज इतना रहा कलेक्शन
दूसरे रविवार को बटोरे 17 करोड़ रुपये
शनिवार को यानी 10वें दिन 'अमरन' ने फिर से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 14.5 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद फिल्म ने 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को 17 करोड़ रुपये बटोरे। वहीं, 12 दिन यानी दूसरे सोमवार को एक बार फिर से इसकी कमाई में गिरावट देखी गई, जब इसने 5.7 करोड़ को बिजनेस किया और 13वें दिन भी लगभग यही कहानी रही, जिसमें फिल्म ने 5 करोड़ बटोरे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14वें दिन 3.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसकी कुल कमाई 167.55 करोड़ हो गई।
Suriya Kanguva leaked: क्या सूर्या की 'कंगुवा' हो गई ऑनलाइन लीक?, फिल्म के बिजनेस पर होगा असर
15वें दिन फिल्म ने बटोरे 2.51 करोड़ रुपये
आज, गुरुवार को फिल्म के 15वें दिन का भी रिपोर्ट कार्ड आ चुका है। फिल्म ने 15वें दिन अब तक 2. 51 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। इससे फिल्म की कुल कमाई 171.36 करोड़ रुपये पहुंच गई है। फिल्म अब 200 करोड़ के आंकड़े की तरफ आगे बढ़ रही है। हालांकि, ये रास्ता फिल्म के लिए उतना आसान नहीं होगा, क्योंकि फिल्म की रफ्तार अब धीरे-धीरे सुस्त होने लगी है।
Singham Again Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिख रही सिंघम अगेन, दूसरे हफ्ते में हुई महज इतनी कमाई