फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanguva Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही निकली 'कंगुवा' की हवा, बॉक्स ऑफिस पर महज इतना रहा कलेक्शन

Thu, 14 Nov 2024 09:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 14 Nov 2024 09:21 PM IST
सार

Kanguva Movie Box Office Collection Day 1: सूर्या की फिल्म कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं कि बड़े बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है।

विज्ञापन
Kanguva Movie Box Office Collection Day 1 Suriya Bobby deol Disha Patani Film Total Earnings
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तमिल सुपरस्टार सूर्या की फिल्म कंगुवा की चर्चा बीते साल से ही फिल्मी गलियारों में चल रही थी। फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि,इसे देखने के बाद फिल्मों के शौकीन लोगों को निराशा हाथ लग सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि फिल्म की कहानी काफी कमजोर है। पुनर्जन्म की इस कहानी में कुछ भी ऐसा नहीं है, जिसे देखकर दर्शकों को हैरानी हो। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कैसा कलेक्शन किया।

Kanguva Movie Box Office Collection Day 1 Suriya Bobby deol Disha Patani Film Total Earnings
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शिवा ने किया निर्देशन

इस फिल्म का निर्देशन शिवा ने किया है। करियर की शुरुआत उन्होंने सिनेमैटोग्राफर के तौर पर की थी। इसके बाद वह लेखक बने और फिर निर्देशक। शिवा को उनकी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है, लेकिन उनकी ताजा फिल्म कंगुवा उनके प्रशंसकों को भी निराश कर सकती है। इस फिल्म में शुरू से लेकर अंत तक कई कमजोर कड़ियां देखने को मिलती हैं। खराब कहानी और खराब अभिनय के अलावा फिल्म लंबी भी काफी ज्यादा है, जिससे दर्शकों को सिनेमाघरों में बेचैनी महसूस हो सकती है। 

Kanguva Movie Box Office Collection Day 1 Suriya Bobby deol Disha Patani Film Total Earnings
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन नहीं दिखा खास कमाल

कंगुवा का बजट 300 से 350 करोड़ रुपये के आसपास का है। ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए 700 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना जरूरी है। हालांकि, पहले दिन मिली ओपनिंग से ऐसा होना मुश्किल ही लग रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार को 19.15 रुपये का कलेक्शन किया है। सूर्या जैसे सुपरस्टार और फिल्म के बजट को ध्यान में रखते हुए यह शुरुआत अच्छी नहीं मानी जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanguva Movie Box Office Collection Day 1 Suriya Bobby deol Disha Patani Film Total Earnings
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले सप्ताहांत पर निगाहें

कंगुवा सूर्या के करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। उनके करियर की आगे की दिशा इसी फिल्म के जरिए तय होगी। इस प्रोजेक्ट की घोषणा साल 2019 में हुई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद इसे बंद कर दिया गया था। दो साल बाद दोबारा इस फिल्म पर काम शुरू हुआ और अब फिल्म का प्रदर्शन सिनेमाघरों में शुरू कर दिया गया है। इस फिल्म का भविष्य इसके पहले सप्ताहांत के कलेक्शन पर टिका हुआ है।

विज्ञापन
Kanguva Movie Box Office Collection Day 1 Suriya Bobby deol Disha Patani Film Total Earnings
कंगुवा - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsuriya
इन फिल्मों में नजर आएंगे सूर्या

कंगुवा के बाद अभिनेता जल्द ही सूर्या 44 में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज कर रहे हैं। वहीं, सूर्या 45 का निर्देशन आरजे बालाजी करेंगे। उनके पास सुधा कोंगरा कि फिल्म पुराणानूरु और लोकेश कनगराज की फिल्म रोलेक्स भी है।
Disney Movies: 'एवेंजर्स एंडगेम' से लेकर 'फ्रोजन 2' तक, डिज्नी की इन फिल्मों का रहा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed