तेलुगु अभिनेता वरुण तेज ने बतौर बाल कलाकार 'हैंड्स अप' से अपना अभिनय करियर शुरू किया। वहीं, उन्होंने साल 2014 की ड्रामा फिल्म 'मुकुंद' से बतौर मुख्य कलाकार अपनी शुरुआत की। इसी बीच वरुण अपनी नई फिल्म 'मटका' से लोगों का दिल जीतने आ गए हैं। अभिनेता की फिल्म ने आज यानी 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म में अभिनेता के रेट्रो अंदाज की खूब तारीफ हो रही है। इतना ही नहीं कुछ तो इसे वरुण की अब तक की सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस बता रहे हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब वरुण को दर्शकों की सकारात्मक समीक्षा मिल रही है। 10 साल के करियर में उन्होंने अपनी भूमिकाओं के साथ प्रयोग किया है और विभिन्न शैलियों की फिल्मों में अभिनय किया है, इस प्रकार उन्होंने एक भरोसेमंद कलाकार के रूप में ख्याति अर्जित की है। आइए वरुण की कुछ चर्चित और सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्मों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
Varun Tej Top 5 Films: 'मटका' किंग बन लौटे वरुण तेज, इन 5 फिल्मों में शानदार प्रदर्शन से जीत चुके हैं दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 14 Nov 2024 08:45 PM IST
सार
वरुण तेज ने 10 साल के करियर में अपनी भूमिकाओं के साथ प्रयोग किया है और विभिन्न शैलियों की फिल्मों में अभिनय किया है। मटका में शानदार प्रदर्शन के लिए तारीफें बटोर रहे अभिनेता पहले भी इन 5 फिल्मों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर चुके हैं-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन