फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amaran: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही अमरण, जानें ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?

Mon, 04 Nov 2024 05:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 04 Nov 2024 05:55 PM IST
सार

शिवकार्तिकेयन अभिनीत आमरण का इंतजार ओटीटी के दर्शकों को भी है। फिलहाल यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। आइए आपको बताते हैं कि यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब और कहां देखी जा सकेगी।

विज्ञापन
Amaran performs well at box office, know when and where will it be released on OTT
आमरण - फोटो : यूट्यूब

शिवकार्तिकेयन अभिनीत 'आमरण' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। सिनेमाघरों में फिल्म ने शानदार शुरुआत की है। चार दिनों में फिल्म का कुल आंकड़ा 150 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। फिल्म को मिल रहे बेशुमार प्यार के बीच ओटीटी पर भी इसका बेसब्री से इंतजार हो रहा है। आइए जानते हैं कि यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब और कहां आने वाली है। 

Amaran performs well at box office, know when and where will it be released on OTT
आमरण - फोटो : यूट्यूब
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म मचा रही धमाल

आमरण का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर नेटफ्लिक्स है। परंपरागत तौर पर देखा जाए तो डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ सहयोग करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्में अपने थिएट्रिकल रिलीज के चार सप्ताह के अंदर प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होती हैं। इनमें वे फिल्में भी होती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता प्राप्त कर रही होती हैं। 

Amaran performs well at box office, know when and where will it be released on OTT
आमरण - फोटो : यूट्यूब
ओटीटी पर कब होगी रिलीज

मौजूदा पैटर्न के हिसाब से उम्मीद जताई जा रही है कि आमरण सिनेमाघरों के तुरंत बाद स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो सकती है। माना जा रहा है कि यह फिल्म नवंबर के अंतिम सप्ताह में कई भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने के लिए उपलब्ध हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amaran performs well at box office, know when and where will it be released on OTT
आमरण - फोटो : यूट्यूब
इतने करोड़ में हुआ ओटीटी सौदा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के ओटीटी अधिकार 60 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर बिके हैं। इस फिल्म का निर्माण कमल हासन ने किया है। फिल्म में साई पल्लवी भी मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
Amaran performs well at box office, know when and where will it be released on OTT
आमरण - फोटो : यूट्यूब
ऐसी है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो आमरण  एक सेना अधिकारी मेजर मुकुंद वरदराजन की हृदयस्पर्शी कहानी है, जो अपने देश की रक्षा के लिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अंतिम बलिदान देता है। फिल्म देशभक्ति, साहस और सैनिकों और उनके परिवारों द्वारा सामना की जाने वाली भावनात्मक चुनौतियों के विषयों पर आधारित है। राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। 
Meghna Gulzar: मेघना गुलजार की आगामी फिल्म में अब इस अभिनेता की हुई एंट्री, प्रभास संग 'सलार' में आए थे नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed