फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amaran Box Office Worldwide: दस दिनों में कमाई 200 करोड़ पार, क्या 'कंगुवा' रोक पाएगी 'अमरण' का रथ

Mon, 11 Nov 2024 10:27 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 11 Nov 2024 10:27 AM IST
सार

इन दिनों भूल भुलैया 3 और सिंघम 3 के अलावा साउथ फिल्म 'अमरण' भी अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर छाई हुई है। कार्तिक आर्यन और अजय देवगन की फिल्म से एक दिन पहले यानी 31 अक्तूबर को रिलीज हुई इस फिल्म को कमल हासन ने प्रोड्यूस किया है। दुनियाभर में इस पर प्यार बरस रहा है। इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 200 करोड़ रुपये पार हो चला है।

विज्ञापन
Amaran Worldwide Box Office: Sivakarthikeyan Kamal Haasan film enters in 200 Cr club before Kanguva release
अमरण-कंगुवा - फोटो : इंस्टाग्राम

दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्मों में 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' के अलावा साउथ फिल्म 'अमरण' भी है। शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इसका अब तक का सफर शानदार रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म अच्छा कारोबार कर ही रही है, यह वर्ल्डवाइड भी ताबड़तोड़ नोट छाप रही है। आइए जानते हैं इसका वर्ल्डवाइड कारोबार...

Amaran Worldwide Box Office: Sivakarthikeyan Kamal Haasan film enters in 200 Cr club before Kanguva release
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम

पहले हफ्ते ही निकाल दिया बजट
फिल्म 'अमरण' की रिलीज को आज 12वां दिन है। पिछले 11 दिनों की कमाई इसकी शानदार रही है। पहले दिन  24.7  करोड़ की ओपनिंग के साथ इसने धांसू शुरुआत की। फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 132.2 करोड़ रुपये कलेक्शन करके हल्ला मचा दिया। जानकारी के मुताबिक भूल भुलैया 3 और सिंघम अगने से भी कम बजट में बनाया गया है। इसका बजट करीब 120 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से पहले ही हफ्ते इसने अपने बजट से ज्यादा कमाई कर डाली। 

Amaran Worldwide Box Office: Sivakarthikeyan Kamal Haasan film enters in 200 Cr club before Kanguva release
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई
दूसरे हफ्ते में भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है। दूसरे शुक्रवार को यानी नौवें दिन फिल्म ने 8.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिर शनिवार को 10वें दिन कमाई 16.8 करोड़ रुपये रही। कल 11वें दिन इसे रविवार की छुट्टी का भरपूर लाभ मिला और इसने 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'अमरण'  152.75  करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
Rupali Ganguly: 'मैं असुरक्षित महसूस करती थी, अनुपमा की सौतेली बेटी का छलका दर्द, पिता पर लगाया यह गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Amaran Worldwide Box Office: Sivakarthikeyan Kamal Haasan film enters in 200 Cr club before Kanguva release
Amaran - फोटो : साभार-@sacnilk

वर्ल्डवाइड भी खूब हल्ला
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब यह फिल्म जहां 200 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ चुकी है, वहीं दुनियाभर में कमाई की बात करें तो यह 200 करोड़ से पार निकल गई है और अब इसका लक्ष्य 250 करोड़ क्लब में अपनी सीट पक्की करना हैा। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 10 दिनों में 'अमरण' वर्ल्डवाइड 216.40 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। 
Vanity Van: कौन लेकर आया था भारतीय सिनेमा में वैनिटी वैन का कॉन्सेप्ट? विदेश में शूटिंग के दौरान आया विचार

विज्ञापन
Amaran Worldwide Box Office: Sivakarthikeyan Kamal Haasan film enters in 200 Cr club before Kanguva release
कंगुवा - फोटो : यूट्यूब

'कंगुवा' की रिलीज से कड़ा होगा मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर 14 नवंबर तक 'अमरण' के लिए रास्ता बिल्कुल साफ है। इसके बाद 14 नवंबर को सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' रिलीज होगी। देखना दिलचस्प होगा कि 'कंगुवा' की रिलीज के बाद भी 'अमरण' की शानदार पारी जारी रहती है या 'कंगुवा' इसका रथ रोकने में कामयाब होगी। फिल्म 'कंगुवा' में बॉबी देओल और दिशा पाटनी जैसे बॉलीवुड सितारे भी हैं। यह फिल्म तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच और स्पेनिश सहित करीब आठ भाषाओं में रिलीज होगी। 
Boney Kapoor Birthday: खुशी कपूर ने बेस्ट डैड बोनी कपूर को बर्थडे किया विश, साझा कीं तस्वीरें, लिखा इमोशनल नोट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed