फिल्म अभिनेत्रियां ज्यादातर अपने साथी कलाकारों को ही अपना हमसफर चुनती हैं। हालांकि बहुत सी अदाकाराएं ऐसी भी हैं जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बाहर अपना दिल हार चुकी हैं। हंसिका मोटवानी भी उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक हैं। हंसिका आज (4 दिसंबर) बिजनेसमैन सोहेल कथुरिया संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। हंसिका के अलावा साउथ की बहुत सी ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने उद्योगपति को अपना जीवनसाथी चुना है। आइए देखते हैं लिस्ट...
South Actresses: साउथ की इन अभिनेत्रियों ने बिजनेसमैन को बनाया हमसफर, लिस्ट में हुई हंसिका की एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असिन साउथ के साथ बॉलीवुड में भी काफी मशहूर हैं। फिल्म 'गजनी' के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। फिल्मों में शोहरत हासिल करने के बाद असिन ने साल 2016 में राहुल शर्मा से शादी कर ली थी। राहुल देश के जाने-माने उद्योगपति हैं। शादी के बाद असिन फिलहाल फिल्मों से दूर हैं।
Rana Daggubati: इंडिगो से गायब हुआ राणा दग्गुबाती का सामान, ट्वीट कर एक्टर ने साझा किया खराब अनुभव
प्रियामणि राज साउथ की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में उन्हें द फैमिली मैन वेब सीरीज में देखा गया था, जिसमें उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। प्रियामणि ने बिजनेसमैन मुस्तफा राज से शादी की है। वह दक्षिण भारत के मशहूर उद्योगपति और इवेंट मैनेजर हैं।
Hansika Motwani Wedding: शादी के बाद फिल्मों में काम जारी रखेंगी हंसिका मोटवानी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
इस लिस्ट में श्रिया सरन का नाम भी शामिल है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में पहुंचने वाली है। श्रिया अब तक साउथ और बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने आंद्रे कोस्चिव से शादी की है। आंद्रे खेल की दुनिया से ताल्लुक रखते हैं, साथ ही वह एक बिजनेसमैन भी हैं।
Drishyam 2 Box Office Day 17: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 2' का जलवा बरकरार, 17वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
90 के दशक में रंभा ने बॉलीवुड और साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में नाम कमाने के बाद रंभा ने अपने बॉयफ्रेंड इंद्र कुमार पद्मनाथन से शादी कर ली थी। इंद्र कुमार कनाडा के बिजनेसमैन हैं। शादी के बाद रंभा अपने पति के साथ कनाडा में ही शिफ्ट हो चुकी हैं।
Filmy Wrap: नादव लापिड के बयान पर सुदीप्तो सेन की सफाई और आमिर खान के छलके आंसू, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें