फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss Tamil 8: 'बिग बॉस तमिल 8' की मेजबानी की कमान संभालेगा ये स्टार, कमल हासन ने बीते दिन खींचे थे हाथ

Wed, 14 Aug 2024 11:11 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 14 Aug 2024 11:11 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss Tamil 8 Vijay Sethupathi will host the show after Kamal Haasan pulled out his hand
विजय सेतुपति-कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता-राजनेता कमल हासन ने बीते दिन अपने एक पोस्ट से प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया। अभिनेता ने हाल ही में घोषणा की कि वे 'बिग बॉस तमिल 8' की मेजबानी नहीं करेंगे। हासन ने सात साल पहले रियलिटी शो 'बिग बॉस' के तमिल संस्करण की मेजबानी करके टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की थी। हालांकि, वह अब चैनल के साथ अपनी यात्रा से ब्रेक का एलान कर चुके हैं। इसी बीच निर्माताओं के जरिए नए मेजबान के चुनाव की जानकारी सामने आई है, जिसने दुखी प्रशंसकों को खुश कर दिया है। 

Bigg Boss Tamil 8 Vijay Sethupathi will host the show after Kamal Haasan pulled out his hand
विजय सेतुपति - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijaysethupathi

रिपोर्ट्स की मानें तो, निर्माताओं ने शो के होस्ट के रूप में मक्कल सेलवन विजय सेतुपति को चुना है। जानकारी के अनुसार, सेतुपति इस सीजन की मेजबानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। विजय सेतुपति के 'बिग बॉस तमिल' के नए शो रनर होने के बारे में कई अटकलें थीं, और ऐसा लगता है कि ये खबरें सच साबित हुईं।

Bigg Boss Tamil 8 Vijay Sethupathi will host the show after Kamal Haasan pulled out his hand
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

कमल हासन ने 'बिग बॉस तमिल 8' से पीछे हटने का कारण साझा करते हुए लिखा था, 'पूर्व सिनेमाई कमिटमेंट के कारण मैं बिग बॉस तमिल के आगामी सीजन की मेजबानी करने में असमर्थ हूं। मुझे आपके घरों तक पहुंचने का सौभाग्य मिला है। आपने मुझे अपना प्यार और स्नेह दिया है, जिसके लिए मैं आपका हमेशा आभारी रहूंगा।मैं आप सभी का और शो के प्रतिभागियों का हमारे साथ बिताए समय के लिए दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।'

KBC 16: भारी भरकम बजट के साथ बिग बी ने की 'केबीसी 16' शो में वापसी, एक एपिसोड के इतने करोड़ ले रहे हैं अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Tamil 8 Vijay Sethupathi will host the show after Kamal Haasan pulled out his hand
विजय सेतुपति - फोटो : ट्विटर

काम के मोर्चे पर विजय सेतुपति को आखिरी बार इस साल निथिलन स्वामीनाथन द्वारा निर्देशित फिल्म 'महाराजा' में देखा गया था। फिल्म में अभिनेता को एक नाई के दुकान के मालिक के रूप में दिखाया गया है जो एकल पिता के रूप में अपनी बेटी के साथ रहता है। साथ ही अपनी बेटी की खुशी और सुरक्षा के लिए हर हद को पार कर जाता है। 

Box Office Collection: बोरिया बिस्तर समेटने की कगार पर उलझ और औरों में कहां दम था, जानें अन्य फिल्मों का हाल

विज्ञापन
Bigg Boss Tamil 8 Vijay Sethupathi will host the show after Kamal Haasan pulled out his hand
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

दूसरी ओर, कमल हासन जिन्हें आखिरी बार 'इंडियन 2' में देखा गया था, वर्तमान में मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म 'ठग लाइफ' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा, अभिनेता सीक्वल फिल्म 'इंडियन 3' में भी दिखाई देंगे, जिसके 2025 में रिलीज होने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed