फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thangalaan: दक्षिण भारत में धमाल मचाने को तैयार 'थंगालान', एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

Tue, 13 Aug 2024 05:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 13 Aug 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
Thangalaan Advance Booking Box Office Collection day 1 Vikram Details Inside
थंगालान - फोटो : यूट्यूब

स्त्री, वेदा और खेल-खेल में के अलावा 15 अगस्त को एक और फिल्म रिलीज हो रही है, जिसकी चर्चा इन दिनों दक्षिण भारत में काफी ज्यादा है। हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार विक्रम की फिल्म थंगालान की। दक्षिणी राज्यों में फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। 

Thangalaan Advance Booking Box Office Collection day 1 Vikram Details Inside
फिल्म 'थंगालान' - फोटो : इंस्टाग्राम @studiogreen_official

हाल ही में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू की गई थी, जिसके बाद दर्शकों ने बड़ी संख्या में फिल्म के टिकट बुक किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अब तक कथित तौर पर दो करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म पहले दिन दक्षिण भारत में अच्छा कारोबार करेगी।

Thangalaan Advance Booking Box Office Collection day 1 Vikram Details Inside
थंगालान - फोटो : यूट्यूब

रिपोर्ट्स की मानें तो  इस पीरियड एक्शन ड्रामा को बनाने में निर्माताओं के 100-150 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। फिल्म में विक्रम के अलावा पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन, पसुपथी समेत कई अन्य कलाकार भी हैं। इसका निर्माण स्टूडियो ग्रीन और नीलम प्रोडक्शंस ने मिलकर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Thangalaan Advance Booking Box Office Collection day 1 Vikram Details Inside
थंगालान - फोटो : यूट्यूब

थंगालान की एडवांस बुकिंग केरल में 11 अगस्त से शुरू हो गई थी। फिल्म को राज्य में गोकुलम गोपालन की श्री गोकुलम मूवीज वितरित कर रही है।  श्रीगोकुलम मूवीज ने स्टूडियो ग्रीन के साथ मिलकर घोषणा की कि प्रमोशन के लिए जुटाई गई धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Thangalaan Advance Booking Box Office Collection day 1 Vikram Details Inside
थंगालान - फोटो : यूट्यूब

निर्माता रिलीज से पहले तमिल और तेलुगु भाषा में में थंगालान का बड़े पैमाने पर प्रचार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के ट्रेलर ने भी लोगों की उत्सुकता और अधिक बढ़ा दी है। इसे इंटरनेट पर एक करोड़ 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। थंगालान के तमिल संस्करण के की एडवांस बुकिंग 10 अगस्त को शुरू हुई थी। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जो स्वतंत्रता-पूर्व समय के दौरान कर्नाटक के कोलार गोल्ड फील्ड में खदान श्रमिकों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।
Upcoming South Films: साउथ की इन आगामी फिल्मों में दिखेगा जोरदार एक्शन, कुर्सी की पेटी बांध कर हो जाएं तैयार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed