फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamal Haasan: कमल हासन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 65 साल, 'ठग लाइफ' की टीम ने खास अंदाज में मनाया जश्न

Mon, 12 Aug 2024 06:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 12 Aug 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan completed 65 years in film industry Thug Life team shared BTS photo of actor
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम- कमल हासन
भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में कमल हासन का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। अपने प्रतिभा से वह करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। आज यानी 12 अगस्त को अभिनेता ने फिल्मी दुनिया में अपने 65 साल पूरे कर लिए। 

 

Kamal Haasan completed 65 years in film industry Thug Life team shared BTS photo of actor
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम- कमल हासन

कमल हासन ने साल 1959 में आई फिल्म ' कलाथुर कन्नम्मा ' में एक बाल कलाकार के रूप अपने करियर की शुरुआत की थी। अभिनय के अलावा वह  निर्देशक, निर्माता, गायक, संगीतकार, लेखक, गीतकार और पटकथा लेखक के रूप में अपनी प्रतिभा को लोहा मनवा चुके हैं। सुपरस्टार की इस अविश्वसनीय यात्रा का जश्न मनाने के लिए ' ठग लाइफ' की टीम ने फिल्म के सेट से एक नया बिहाइंड द सीन (बीटीएस) तस्वीर साझा की है।

Kamal Haasan completed 65 years in film industry Thug Life team shared BTS photo of actor
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके साथ ही एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा गया है। पोस्ट में लिखा है, "दुनिया ने 65 साल पहले एक भावी सिनेमाई महानायक के आगमन को देखा। सिनेमा की दुनिया में अपने छोटे-छोटे कदमों के साथ कमल हासन दशकों में विशाल प्रगति की है। उन्होंने कलात्मक उत्कृष्टता की अपनी अथक खोज के साथ भारतीय सिनेमा की कलात्मक सीमाओं का विस्तार करना जारी रखा है। बधाई हो, प्रिय कमल सर।"

View this post on Instagram

A post shared by Madras Talkies (@madrastalkies)


विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan completed 65 years in film industry Thug Life team shared BTS photo of actor
फिल्म 'ठग लाइफ' - फोटो : एक्स- कमल हासन

कमल हासन की आगामी फिल्म 'ठग लाइफ' का निर्देशन मणिरत्नम कर रहे हैं। फिल्म नायकन के कई वर्षों के बाद दोनों कलाकार किसी प्रोजेक्ट पर एक साथ काम कर रहे हैं।  फिल्म में उनके अलावा सिम्बू, त्रिशा, अशोक सेलवन, नासर, अभिरामी, जोजू जॉर्ज, गौतम कार्तिक, ऐश्वर्या लक्ष्मी, सान्या मल्होत्रा , पंकज त्रिपाठी और अली फजल भी हैं। इसका संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है।

विज्ञापन
Kamal Haasan completed 65 years in film industry Thug Life team shared BTS photo of actor
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' रिलीज हुई थी। यह फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर सकी। बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज कर दी गई है। हिंदी संस्करण को छोड़कर यह फिल्म अन्य भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
War 2: 'वॉर 2' में ऋतिक का एंट्री सीन दर्शकों की धड़कनें कर देगा तेज, फिल्म को लेकर आई दिलचस्प जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed