{"_id":"64b29195122f72e2ef094c5b","slug":"chandramukhi-2-actor-raghava-lawrence-to-share-screen-with-his-brother-elvin-know-details-here-2023-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raghava Lawrence: 'चंद्रमुखी 2' के बाद इस फिल्म में दिखेंगे राघव लॉरेंस, भाई के साथ स्क्रीन स्पेस करेंगे साझा","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Raghava Lawrence: 'चंद्रमुखी 2' के बाद इस फिल्म में दिखेंगे राघव लॉरेंस, भाई के साथ स्क्रीन स्पेस करेंगे साझा
अभिनेता राघव लॉरेंस जल्द ही 'चंद्रमुखी 2' में नजर आने वाले हैं। फैंस को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार है। अभिनेता को आखिरी बार तमिल फिल्म 'रुद्रन' में देखा गया था। इस बीच उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने अब 'डायरी' निर्देशक इनिसाई पांडियन के साथ अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में राघव अपने भाई एल्विन और अभिनेत्री वैशाली राज के साथ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
3 of 5
राघव लॉरेंस
- फोटो : सोशल मीडिया
15 जुलाई को सोशल मीडिया पर प्रोडक्शन हाउस ने साझा किया कि प्रोजेक्ट को अस्थायी रूप से 'प्रोडक्शन नंबर 12' शीर्षक दिया गया है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। मेकर्स की तरफ से यह भी बताया गया है कि फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राघव लॉरेंस
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि निर्देशक इनिसाई पांडियन ने दो और फिल्में साइन की हैं, जिनका अस्थायी नाम 'प्रोडक्शन नंबर 4' और दूसरे का नाम 'प्रोडक्शन नंबर 9' है। फिलहाल निदेशक द्वारा प्रोजेक्ट के संबंध में विवरण की घोषणा की जानी बाकी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो राघव लॉरेंस फिल्म 'चंद्रमुखी 2' से बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।