फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Project K: क्या 'प्रोजेक्ट के' का नाम बदलकर किया गया 'कालचक्र'? यहां जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 15 Jul 2023 04:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 15 Jul 2023 04:51 PM IST
विज्ञापन
Is Project K Now Titlled KaalChakra Know Detail about Prabhas Kamal Haasan Amitabh Bachchan Deepika Film
प्रोजेक्ट के - फोटो : सोशल मीडिया

नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'प्रोजेक्ट के' को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसमें प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन,  दीपिका पादुकोण और कमल हसन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। 20 जुलाई को कॉमिक-कॉन फिल्म फेस्टिवल में इसका भव्य लॉन्च होने वाला है। इस साइंस फिक्शन फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।


Vijay Verma: फैशन सेंस के मामले में इस सुपरस्टार को कॉपी करते हैं विजय वर्मा, कहा- मैं उनकी स्टाइल पर...

Is Project K Now Titlled KaalChakra Know Detail about Prabhas Kamal Haasan Amitabh Bachchan Deepika Film
प्रोजेक्ट के - फोटो : ट्विटर

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार महाभारत के एक पात्र अश्वत्थामा से प्रेरित है और नाग अश्विन की कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म का नाम 'कालचक्र' रखा गया है। 
Anti Muslim Films: अनुपम खेर से लेकर अदा शर्मा तक, इन स्टार्स की चर्चित फिल्मों को मिला मुस्लिम विरोधी का टैग

Is Project K Now Titlled KaalChakra Know Detail about Prabhas Kamal Haasan Amitabh Bachchan Deepika Film
प्रोजेक्ट के पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

अटकलें लगाई जा रही हैं कि शीर्षक फिल्म के विषय से मेल खाता है और इसका पौराणिक संबंध है। कालचक्र समय के चक्र का प्रतीक है और सृजन और विनाश का प्रतिनिधित्व करता है। यह समय बीतने का प्रतीक है, जिसमें भगवान कृष्ण एक मार्गदर्शक शक्ति हैं। पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर प्रसारित थ्योरीज के मानें तो प्रभास का किरदार  भगवान कृष्ण या संभवतः महाभारत के कर्ण से प्रेरित हो सकता है। 
Vetaran Actor: 70 पार इन सितारों का है बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज, फिल्मों में प्रेजेंस से लगा देते हैं चार चांद

विज्ञापन
विज्ञापन
Is Project K Now Titlled KaalChakra Know Detail about Prabhas Kamal Haasan Amitabh Bachchan Deepika Film
प्रोजेक्ट के स्टारकास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक यह फिल्म कथित तौर पर महाभारत पर आधारित है। वहीं, फिल्म के फाइनल टाइटल से पर्दा 20 जुलाई को ट्रेलर लॉन्च के बाद ही उठेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कालचक्र फिल्म का एक संभावित शीर्षक है, साथ ही कुरूक्षेत्र जैसे नाम पर भी विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Is Project K Now Titlled KaalChakra Know Detail about Prabhas Kamal Haasan Amitabh Bachchan Deepika Film
प्रभास - फोटो : social media

हालांकि, इसके टाइटल को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 'प्रोजेक्ट के' 2024 की सबसे बड़ी फिल्मों मेें से एक है। सूत्रों के मुताबिक इसे अगले साल अप्रैल से जून के बीच रिलीज किया जा सकता है। गौरतलब है कि प्रशंसक अब ट्रेलर लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो प्रभास के चरित्र के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करेगा और पुष्टि करेगा कि वह भगवान कृष्ण या कर्ण का अवतार है या नहीं। 
Main Atal Hoon: पूरी हुई 'मैं अटल हूं' की शूटिंग, पोस्ट साझा कर पकंज त्रिपाठी बोले- यादगार रहेगा यह 'अटल' सफर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed