फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chatrapathi Teaser: रामनवमी पर दुष्टों का संहार करने आया छत्रपति, हिंदी सिनेमा में एक और साउथ सितारे की दस्तक

Thu, 30 Mar 2023 05:20 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 30 Mar 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
Chatrapathi Teaser released Bellamkonda Sai Sreenivas to make debut in Hindi cinema s s Rajamouli prabhas
छत्रपति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दक्षिण भारतीय फिल्मों के एक और युवा अभिनेता ने हिंदी सिनेमा में कदम धर दिया है। सेट मैक्स चैनल पर टीआरपी के मामले में लगातार अव्वल नंबर रहने वाले अभिनेता बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास की पहली फिल्म ‘छत्रपति’ का टीजर रामनवमी के दिन रिलीज हो गया। एसएस राजामौली की तेलुगू फिल्म 'छत्रपति' के इस हिंदी रीमेक से फिल्म की टीम को बड़ी उम्मीदें हैं। मूल फिल्म 'छत्रपति' में मुख्य भूमिका प्रभास ने निभाई थी।

Chatrapathi Teaser released Bellamkonda Sai Sreenivas to make debut in Hindi cinema s s Rajamouli prabhas
छत्रपति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मूल फिल्म 'छत्रपति' की कहानी एक युवा शिवाजी और उसके परिवार की है। शिवा के परिवार को श्रीलंका में उसके समुदाय से अलग कर दिया जाता है और विशाखापट्टनम में उन्हें बंधुआ मजदूर बनाकर रखा जाता है। तब शिवा अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है और लोगों को इंसाफ दिलाने की कोशिश करता है। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली और इसे सुपरहिट करार दिया गया। अब यही कहानी हिंदी सिनेमा में निर्माता जयंतीलाल गडा पेश करेंगे। गडा ने बीते साल फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘आरआरआर’ जैसी फिल्में रिलीज की हैं।

Chatrapathi Teaser released Bellamkonda Sai Sreenivas to make debut in Hindi cinema s s Rajamouli prabhas
छत्रपति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'छत्रपति' के निर्देशन की जिम्मेदारी वीवी विनायक को सौंपी गई है। विनायक ने फिल्म में काफी मेहनत भी की है। रविवार को जारी फिल्म के टीजर में इसके हीरो बेल्लमकोंडा घमासान करते दिखाई दे रहे हैं। पूरा टीजर एक्शन पर ही आधारित है।
TRP Week 12: पहली पोजीशन पर चुंबक की तरह चिपका 'अनुपमा', टॉप 10 में शामिल हुए ये शो

विज्ञापन
विज्ञापन
Chatrapathi Teaser released Bellamkonda Sai Sreenivas to make debut in Hindi cinema s s Rajamouli prabhas
छत्रपति - फोटो : social media

फिल्म की घोषणा के वक्त पेन स्टूडियोज के कर्ताधर्ता जयंतीलाल गडा ने कहा था, 'फिल्म 'छत्रपति' एक शानदार कहानी है और इसे हिंदी सिनेमा में लाने के लिए हमें दक्षिण भारतीय स्टार की ही जरूरत थी। जब हमने बेल्लमकोंडा के बारे में सोचा तो हमें यही सबसे बेहतर विकल्प लगा। हम इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित हैं।'
Love Story: इंटरव्यू लेने आईं लता के इश्क में ऐसे पड़े थे थलाइवा, 15 मिनट की मुलाकात में बना सात जन्म का रिश्ता

विज्ञापन
Chatrapathi Teaser released Bellamkonda Sai Sreenivas to make debut in Hindi cinema s s Rajamouli prabhas
छत्रपति - फोटो : social media

बेल्लमकोंडा हिंदी फिल्मों में जिस निर्देशक वीवी विनायक के साथ कदम रखने जा रहे हैं, उन्होंने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत भी विनायक के निर्देशन में ही की है। उन्होंने वर्ष 2014 में आई 'अलुडू सीनू' फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू किया। हिंदी फिल्मों में अपनी शुरुआत के लिए उत्साहित बेल्लमकोंडा ने कहा, 'हिंदी फिल्मों में शुरुआत करने के लिए यह प्रोजेक्ट मेरे लिए एकदम सही है। इसी के साथ मुझे मौका मिला है कि मैं जयंतीलाल गड़ा के साथ काम कर सकूं और मुझे फिर से मौका मिला है अपने पहले निर्देशक विनायक के साथ काम करने का।' 'छत्रपति' के बारे में बेल्लमकोंडा ने कहा, 'प्रभास के इस किरदार को निभाना मेरे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। लेकिन, मैं खुश हूं कि मुझे यह करने का मौका मिला। फिल्म की पटकथा बहुत बढ़िया है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed