फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thangalaan: विक्रम की 'थंगालान' को लेकर आई नई जानकारी, इतनी अवधि का होगा फिल्म का ट्रेलर

Fri, 05 Jul 2024 04:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 05 Jul 2024 04:49 PM IST
विज्ञापन
Chiyaan Vikram Thangalaan new Update the trailer of the film will be the duration deets inside
थंगालान - फोटो : यूट्यूब
तमिल सिनेमा के सबसे शानदार कलाकारों में विक्रम का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। चुनौतीपूर्ण किरदारों को निभाने के लिए मशहूर विक्रम जल्द ही 'थंगालान' से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं। 

Kartik Aaryan: ‘चंदू चैंपियन’ के सेट पर बाल-बाल बचे थे कार्तिक आर्यन, धमाके के बाद उड़ गए थे होश
 
Chiyaan Vikram Thangalaan new Update the trailer of the film will be the duration deets inside
थंगालान - फोटो : यूट्यूब

उनकी इस फिल्म को लेकर फैंस में भी जबर्दस्त उत्साह है। इस बीच पा रंजीत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे लोगों को लिए एक अच्छी खबर है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ट्रेलर दो मिनट 12 सेकंड होगा।

Chiyaan Vikram Thangalaan new Update the trailer of the film will be the duration deets inside
थंगालान - फोटो : यूट्यूब

इस फिल्म के ट्रेलर के जल्द रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इसमें फिल्म की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठ सकता है। प्रशंसक 'थंगालान' के ट्रेलर को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं और वे इस ड्रामा फिल्म को लेकर बहुत उम्मीदें लगाए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chiyaan Vikram Thangalaan new Update the trailer of the film will be the duration deets inside
थंगालान - फोटो : यूट्यूब

यह फिल्म 1870 और 1940 के दशक के बीच की एक पीरियॉडिक एक्शन ड्रामा है। फिल्म में विक्रम ने एक अलग तरह की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म की  स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें मालविका मोहनन , पार्वती थिरुवोथु , डैनियल कैल्ट्रोगिन और पासुपथी भी हैं।

विज्ञापन
Chiyaan Vikram Thangalaan new Update the trailer of the film will be the duration deets inside
थंगालान - फोटो : यूट्यूब
थंगालन का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। 'थंगालान' के बैकग्राउंड स्कोर का काम पहले ही पूरा हो चुका है। जीवी प्रकाश ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पेज से एक अपडेट के जरिए इस बात की जानकारी साझा की थी।
Hugh Jackman: भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक हैं ह्यू जैकमैन, बताया कौन सा क्रिकेटर है सबसे पसंदीदा खिलाड़ी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed