फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dacoit Collection: ‘डकैत’ के लिए कैसा बीता मंगलवार? पांच दिनों में अब तक कुल इतनी हुई कमाई

Tue, 14 Apr 2026 08:11 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 14 Apr 2026 08:11 PM IST
सार

Dacoit Box Office Collection: मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की ‘डकैत’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। जानिए मंगलवार को कैसा रहा फिल्म कलेक्शन…

विज्ञापन
Dacoit Box Office Collection Mrunal Thakur Adivi Sesh Movie Slow Earning Front Of Ranveer Singh Dhurandhar 2
डकैत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस पर एक ओर जहां रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ 27 दिनों बाद भी बनी हुई है और एक महीने के करीब बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर एक्शन-लव स्टोरी ‘डकैत’ भी सिनेमाघरों में चल रही है। हालांकि, अभी तक ‘धुरंधर 2’ ‘डकैत’ पर भारी ही पड़ रही है। जानते हैं अब पांचवें दिन कैसा रहा ‘डकैत’ का हाल?

Dacoit Box Office Collection Mrunal Thakur Adivi Sesh Movie Slow Earning Front Of Ranveer Singh Dhurandhar 2
'डकैत' - फोटो : X

पांचवें दिन की कमाई
मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की ‘डकैत’ को क्रिटिक्स और दर्शकों को मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पाई, जिसकी उम्मीद मेकर्स ने लगाई थी। अब फिल्म के पांचवें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘डकैत’ ने पांचवें दिन मंगलवार को 2.25 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन पांच दिनों में 24.75 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।

Dacoit Box Office Collection Mrunal Thakur Adivi Sesh Movie Slow Earning Front Of Ranveer Singh Dhurandhar 2
फिल्म 'डकैत' - फोटो : X

‘डकैत’ का कलेक्शन

  • ‘डकैत’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 6.55 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.85 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
  • तीसरे दिन फिल्म ने 6.40 करोड़ और चौथे दिन सिर्फ 2.70 करोड़ रुपए ही हासिल कर पाए।
  • अब पांचवें दिन अभी तक फिल्म का कलेक्शन 2.25 करोड़ रुपए ही हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dacoit Box Office Collection Mrunal Thakur Adivi Sesh Movie Slow Earning Front Of Ranveer Singh Dhurandhar 2
धुरंधर 2 वर्सेस डकैत - फोटो : सोशल मीडिया

27वें दिन भी ‘डकैत’ से आगे रही ‘धुरंधर 2’
एक ओर जहां ‘डकैत’ अपने शुरुआती दिनों में भी इतने कम आंकड़े हासिल कर पा रही है। वहीं दूसरी ओर ‘धुरंधर 2’ 27वें दिन भी अच्छे अंक जुटा रही है। 27वें दिन अपने चौथे मंगलवार को भी ‘धुरंधर 2’ ने 5.54 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ये ‘डकैत’ के आज के कलेक्शन से काफी ज्यादा है।

विज्ञापन
Dacoit Box Office Collection Mrunal Thakur Adivi Sesh Movie Slow Earning Front Of Ranveer Singh Dhurandhar 2
फिल्म 'डकैत' - फोटो : X
शेनिल देव ने किया है निर्देशन
शेनिल देव द्वारा निर्देशित ‘डकैत’ को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। हालांकि, देखना ये है कि यह फिल्म वीकेंड पर कैसा प्रदर्शन कर पाती है। फिल्म में आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और जरीना वहाब भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed