Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में इस गाने में नजर आएंगी डांसिंग क्वीन श्रीलीला, मेकर्स ने जारी की पहली झलक
'पुष्पा 2' में श्रीलीला के डांस का जादू नजर आने वाला है। इस बात की पुष्टी मेकर्स ने गाने का पोस्टर जारी कर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पुष्पा 2' के मेकर्स ने इस गाने में श्रीलीला के होने की पुष्टि की है। इस गाने को 'किस्सिक' टाइटल दिया गया है। फिल्म में गाने की पहली झलक सोशल मीडिया पर मेकर्स ने जारी की है। इस पोस्टर को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं।
Team #Pushpa2TheRule welcomes The Dancing Queen @sreeleela14 on board for the #Kissik Song of the Year❤🔥
— Pushpa (@PushpaMovie) November 10, 2024
This song is going to be a dance feast and a musical delight 💥💥💥
GRAND RELEASE WORLDWIDE ON 5th DECEMBER, 2024.#Pushpa2TheRuleOnDec5th
Icon Star @alluarjun… pic.twitter.com/liaIZQCL3s
अभिनेत्री श्रीलीला पुष्पा 2 में आइटम नंबर करने वाली है। पोस्टर में उनका लुक देखकर साफ नजर आ रहा है कि श्रीलीला का डांस वाकई इस साल प्रशंसकों को कुछ अलग उत्साह से भरने वाला है। पोस्टर में उनकी कातिलाना अदाओं को साफ देखा जा सकता है।
फिल्म 'पुष्पा 2' 5 दिसंबर 2024 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी दिखाई देंगी। फिल्म के पहले पार्ट को प्रशंसकों ने अपना ढेर सारा प्यार दिया था। इस फिल्म के अगले हिस्से का भी उन्हें बेसब्री से इंतजार है।
पुष्पा की तरह ही पुष्पा 2 के गाने भी प्रशंसकों को बहुत पसंद आए हैं। अंगारो, सुस्की जैसे गाने प्रशंसकों की पसंद बन गए हैं। 'अंगारो' गाने में तो अल्लू अर्जुन और रश्मिका की कैमिस्ट्री को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया है।