फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SS Rajamouli: दशहरा के फैंस की लिस्ट में शामिल हुए निर्देशक एसएस राजामौली, नानी ने तारीफ को बता डाला 'ऑस्कर'

Mon, 03 Apr 2023 06:05 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 03 Apr 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
Dasara: RRR Director praises superstar Nani film Natural Star says This is our Oscar on social media
एसएस राजामौली, नानी - फोटो : social media

पिछले दिनों रिलीज हुई साउथ सिनेमा की एक और पैन इंडिया फिल्म 'दशहरा' इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के नेचुरल स्टार माने जाने वाले अभिनेता नानी ने 'दशहरा' से फिल्मी पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है, जिसे देशभर में फैले सभी सिनेप्रेमी सराह रहे हैं। समीक्षकों से लेकर फैंस तक की प्रशंसा पाने वाले नानी को अब एक ऐसे शख्स की तारीफ मिली है, जिसे सुन वह फूले नहीं समा रहे हैं। यह और कोई नहीं बल्कि 'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक एसएस राजामौली हैं। 

Dasara: RRR Director praises superstar Nani film Natural Star says This is our Oscar on social media
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में फैले सिनेमा प्रेमियों को दीवाना बनाने के बाद अब नेचुरल स्टार ने अपनी फिल्म 'दशहरा' से ऑस्कर विनिंग फिल्म 'आरआरआर' के निर्देशक एसएस राजामौली को भी अपना कायल कर दिया है। प्रभास की तारीफ पाने के बाद अब 'दशहरा' ने एसएस राजामौली से तारीफें लूटी हैं। निर्देशक ने सुपरस्टार नानी की फिल्म की तारीफ करते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसे देख नेचुरल स्टार भी खुशी से झूम उठे हैं। एसएस राजामौली ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए नानी की प्रशंसा की है।  
Diana Penty: डायना पेंटी के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, अमिताभ बच्चन की कोर्टरूम ड्रामा 'सेक्शन 84' में आएंगी नजर

Dasara: RRR Director praises superstar Nani film Natural Star says This is our Oscar on social media
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजामौली ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ' रग्ड लैंडस्केप और रॉ किरदारों के बीच, श्रीकांत ओडेला ने एक दिल को छूने वाली कोमल प्रेम कहानी दिखाई है। दशहरा में नानी द्वारा उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया गया है। कीर्ति सुरेश ने भी अपने किरदार में जान डालने का काम किया है। फिल्म के हर अभिनेता का प्रदर्शन ध्यान देने योग्य था। इसके साथ ही फिल्म की सिनेमैटोग्राफी फर्स्ट क्लास है। दशहरा के बैकग्राउंड स्कोर की टीम को स्पेशल मेंशन। अद्भुत सफलता पर दशहरा की टीम को हार्दिक बधाई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dasara: RRR Director praises superstar Nani film Natural Star says This is our Oscar on social media
नानी - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजामौली द्वारा किए गए 'दशहरा' के इस रिव्यू पर फिल्म के मुख्य अभिनेता सुपरस्टार नानी का रिएक्शन भी आया है। अभिनेता ने निर्देशक द्वारा की गई इस तारीफ को अपनी फिल्म की पूरी टीम का ऑस्कर बताया है। नेचुरल स्टार ने अपने ट्विटर हैंडल से एसएस राजामौली के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'सर.....यह दशहरा की टीम का ऑस्कर है।' नानी की 'दशहरा' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक टिकट खिड़की पर 58.05 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 

विज्ञापन
Dasara: RRR Director praises superstar Nani film Natural Star says This is our Oscar on social media
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजामौली के वर्कफ्रंट की बात करें तो निर्देशक पिछले काफी समय से अपनी फिल्म 'आरआरआर' के ऑस्कर 2023 में जीतने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर 2023 में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अकादमी पुरस्कार जीता था। एसएस राजामौली जल्द ही फिल्म 'एसएसएमबी 29' पर काम शुरू करेंगे। इस फिल्म में वह पहली बार महेश बाबू के साथ काम करते नजर आएंगे। यह एक एडवेंचर ड्रामा फिल्म होने वाली है।
Upasana: आखिर क्यों 10 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं राम चरण और उपासना, RRR स्टार की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed