फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upasana: आखिर क्यों 10 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं राम चरण और उपासना, RRR स्टार की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी

Mon, 03 Apr 2023 05:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 03 Apr 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
Ram Charan Wife Upasana breaks silence on late pregnancy said RRR star and she mutually decided know in detai
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना - फोटो : insta

दुनियाभर में 'आरआरआर' के साथ जलवा बिखेरने वाले साउथ सुपरस्टार राम चरण किसी न किसी कारण से आए दिन चर्चाओं में बने रहते हैं। लेकिन इन दिनों जिस चीज की चर्चा जोरों पर हो रही है वह उनकी निजी जिंदगी में आने वाली खुशी की है। दरअसल, शादी के पूरे 10 साल बाद राम चरण और उनकी पत्नी उपासना के घर नन्हा-मुन्ना मेहमान आने वाला है। जी हां, साउथ फिल्म इंडस्ट्री का यह चर्चित कपल जल्द ही अपने जीवन का एक नए सफर शुरू करने जा रहा है। जब से उपासना की प्रेग्नेंसी की खबर का एलान हुआ है, तभी से लोग उनके शादी के इतने वर्षों बाद प्रेग्नेंट होने पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच अब उपासना ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। चलिए जानते हैं उपासना ने क्या कहा..  

Ram Charan Wife Upasana breaks silence on late pregnancy said RRR star and she mutually decided know in detai
राम चरण और उपासना - फोटो : social media

राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस साल के अंत तक राम चरण और उपासना का बच्चा इस दुनिया में आ जाएगा। ऐसे में कपल बहुत ज्यादा खुश है और अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को फुल एंजॉय कर रहा है। जहां पिछले दिनों उपासना की गोद भराई की तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा रही थीं, वहीं अब राम चरण की पत्नी द्वारा लेट प्रेग्नेंसी पर दिया बयान सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में, एक साक्षात्कार में उपासना ने शादी के 10 साल बाद गर्भवती होने के पीछा के कारण का खुलासा किया। अभिनेता की पत्नी ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने अपने जीवन में जल्दी मां बनने के लिए अपने ऊपर समाज का दबाव नहीं बनने दिया।

Ram Charan Wife Upasana breaks silence on late pregnancy said RRR star and she mutually decided know in detai
राम चरण- उपासना - फोटो : सोशल मीडिया

दिसंबर में प्रेग्नेंसी का खुलासा करने के बाद से राम चरण के फैंस के दिलों में यह सवाल उठ रहा था कि आखिर कपल ने यह कदम उठाने में 10 साल का लंबा समय क्यों लगा दिया। ऐसे में अब एक साक्षात्कार में, उपासना ने अपने और राम चरण के इस फैसले के बारे में दुनिया को खुलकर बताया है। उन्होंने बताया, 'मैं अपने जीवन के आने वाले दिनों के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे बहुत गर्व भी है कि मैंने मां बनने का फैसला तब किया जब हम चाहते थे, न कि जब समाज चाहता था। इसलिए, हमारी शादी के दस साल बाद, हमने अभी बच्चा पैदा करने का फैसला किया है।  मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा समय है क्योंकि हम दोनों खुश हैं और साथ ही हम दोनों ही आर्थिक रूप से सुरक्षित भी हैं। अब हम अपने बच्चों की देखभाल खुद कर सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan Wife Upasana breaks silence on late pregnancy said RRR star and she mutually decided know in detai
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना - फोटो : social media

उपासना ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'यह हमारा म्यूच्यूअल डिसीजन था। एक कपल के रूप में, हमने खुद पर दबाव नहीं आने दिया, चाहे वह बाहर के समाज का हो, हमारे परिवार का हो या बाहरी लोगों का। हमारा यह फैसला हमारे रिश्ते के बारे में बहुत कुछ कहता है और इसके बारे में भी कि हम कैसे आगे बढ़ने वाले हैं। इसके साथ ही यह ये भी बताता है कि हम अपने बच्चे का पालन पोषण किस तरह से करने वाले हैं।'
दुखद: नहीं रहीं परेश रावल की सास डॉ मृदुला संपत, बीती रात हुआ निधन

विज्ञापन
Ram Charan Wife Upasana breaks silence on late pregnancy said RRR star and she mutually decided know in detai
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना - फोटो : social media

राम चरण और उपासना ने 12 दिसंबर, 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों के इस फैसले से मेगास्टार चिरंजीवी और कामिनेनी के परिवार बेहद खुश हैं। मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'श्री हनुमान जी के आशीर्वाद से हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उपासना और राम चरण अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। प्यार और आभार के साथ, सुरेख और चिरंजीवी कोनिडेला, शोभना और अनिल कामिनेनी।'
Vivian Dsena: तरावीह पढ़ने अबू धाबी पहुंचे विवियन डिसेना, इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर जाहिर की खुशी

View this post on Instagram

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed