फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kichcha Sudeepa: लंबे ब्रेक के बाद काम पर लौटे किच्चा सुदीप, पोस्ट साझा कर फैंस को दी अगली फिल्म की जानकारी

Sun, 02 Apr 2023 10:19 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 02 Apr 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Kichcha Sudeepa talks about taking break after vikrant rona film said he has finalized three movies script
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्मों का फैंस के बीच खूब क्रेज रहता है। 'विक्रांत रोणा' फिल्म की रिलीज के बाद किच्चा 'बिग बॉस' कन्नड़ ओटीटी और टीवी शो में व्यस्त हो गए थे। इसके बाद फैंस के मन में यही सवाल चल रहा था कि अगली फिल्म कौन सी है? फिर, सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग शुरू हुई और तब भी फैंस अभिनेता की अगली मूवी अपडेट का इंतजार कर रहे थे। 'विक्रांत रोणा' के बाद किच्चा सुदीप की अगली और 46वीं फिल्म दर्शकों के बीच और इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब सुदीप ने खुद अपनी अगली फिल्म को लेकर फैंस के लिए लंबा नोट लिखा।

Kichcha Sudeepa talks about taking break after vikrant rona film said he has finalized three movies script
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अटकलें लगाई जा रही थीं कि किच्चा सुदीप निर्देशक अनूप भंडारी और वेंकट प्रभु के साथ काम करेंगे, लेकिन अभी तक कुछ भी निश्चित नहीं है। ट्विटर पर लोग अभिनेता की 46वीं फिल्म के लिए अपडेट पाने के लिए #Kiccha46 ट्रेंड चला रहे हैं। अब इस बीच सुदीप ने ट्विटर पर एक बयान जारी किया है।

Rekha: जब ऐश्वर्या और आराध्या से मिली रेखा, तस्वीरों में नजर आई शानदार बॉन्डिंग

Kichcha Sudeepa talks about taking break after vikrant rona film said he has finalized three movies script
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

किच्चा ने ट्वीट किया, 'मेरे सभी दोस्तों को नमस्ते, मैंने उन ट्वीट्स और मीम्स आदि को समझा, जिस तरह से आपने मुझे 'किच्चा 46' कहा है। यह मुझे खास और आपका प्यार महसूस कराता है। इसके लिए धन्यवाद, इसलिए यह जानकारी आपके साथ साझा कर रहा हूं।' पत्र में उन्होंने आगे लिखा कि मैंने 'विक्रांत रोणा' के बाद ब्रेक लिया और 'बिग बॉस कन्नड़' के कार्यक्रम के लिए व्यस्त था। मैंने एक ब्रेक लिया और यह मेरा अब तक का पहला ब्रेक है। 'विक्रांत रोणा' के बाद मुझे इस ब्रेक की जरूरत थी।

Sara Ali Khan: सारा अली को है किसी 'अंधे-पागल' की तलाश, शादी के सवालों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
Kichcha Sudeepa talks about taking break after vikrant rona film said he has finalized three movies script
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

किच्चा सुदीप ने लिखा कि 'बिग बॉस' का शेड्यूल भी लंबा था। मेरे ब्रेक में मैं कुछ ऐसा करना चाहता था, जिससे मुझे खुशी मिले। क्रिकेट निश्चित रूप से एक ऐसा खेल है, जो मुझे आराम देता है और मैं उस क्षेत्र में खुश हूं। मैं केसीसी और केबी के साथ समय बिताकर खुश हूं। मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि यह एक अच्छा ब्रेक था और मैंने यह समय अच्छी तरह बिताया।

Pradeep Sarkar Prayer Meet: प्रदीप सरकार की प्रार्थना सभा में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, नम आंखों से किया याद

विज्ञापन
Kichcha Sudeepa talks about taking break after vikrant rona film said he has finalized three movies script
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही सुदीप ने फिल्मों को लेकर भी अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि ब्रेक के दौरान भी फिल्मों की स्क्रिप्ट को लेकर रोजाना चर्चा होती थी। तीन स्क्रिप्ट्स पूरी हो चुकी हैं और तीन फिल्मों के लिए भारी तैयारियां चल रही हैं। फिल्म से संबंधित टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। इसके बारे में जल्द ही घोषणा की जाएगी।

Vivek Oberoi: मराठी फिल्मों में काम करना चाहते हैं विवेक ओबेरॉय, दोस्त रितेश देशमुख से कई बार कर चुके हैं बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed