जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन सभी भाषाओं में मिलाकर 82.5 करोड़ से अपनी शुरुआत कर सभी को हैरान कर दिया। वहीं, दो दिन में यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार चुकी है। फैंस को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। वहीं, बहुत से लोग इस फिल्म की आलोचना भी कर रहे हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने डबल रोल किया है। यह पहला मौका नहीं है जब वह दोहरी भूमिकाओं में नजर आए हैं। इससे पहले भी वह पर्दे पर कई बार ऐसा कर चुके हैं। आइए जानते हैं उनकी डबल रोल वाली फिल्मों के बारे में...
Double Roles: आंध्रावाला से लेकर अदुर्स तक, देवरा से पहले इन फिल्मों में डबल रोल में दिखे जूनियर एनटीआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर एनटीआर ने फिल्म आंध्रावाला में डबल रोल निभाया था। यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। हालांकि, उनके अलग-अलग किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में उनके साथ रक्षिता, सयाजी शिंदे और राहुल देव जैसे कलाकार भी थे।
तेलुगु फिल्म यमाडोंगा साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन एस एस राजामौली ने किया था। फिल्म जूनियर एनटीआर ने डबल रोल निभाया था। रिलीज के बाद से इस फिल्म को दर्शकों के साथ समीक्षकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म अदुर्स में जूनियर एनटीआर ने दोहरी भूमिकाएं निभाई थीं। वीवी विनायक के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर थी। इस फिल्म में, नयनतारा और शीला ने बतौर मुख्य अभिनेेत्री काम किया था। इस फिल्म दो जुड़वां भाइयों की कहानी दिखाई गई थी, जो जन्म के समय अलग हो जाते हैं। दर्शकों को अदुर्स में जूनियर एनटीआर के दोनों किरदार काफी ज्यादा पसंद आए थे।
साल 2011 में रिलीज हुई शक्ति का निर्देशन मेहर रमेश ने किया था। फिल्म में जूनियर एनटीआर डबल रोल में थे। इस फिल्म में उनके साथ इलियाना डिक्रूज, विद्युत जामवाल, जैकी श्रॉफ और सोनू सूद जैसे बॉलीवुड सितारे भी नजर आए थे। फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म संघर्ष करती नजर आई थी।
Deepika Padukone: कैसी हैं दीपिका पादुकोण और उनकी बेटी? मां उज्जला ने बताया दोनों की सेहत का हाल