फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nayanthara-Dhanush: अब धनुष के पिता ने चलाए बयानों के तीर; नयनतारा के लिए कहा- पीठ पीछे बोलने वालों के लिए…

Tue, 19 Nov 2024 05:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Nov 2024 05:47 PM IST
सार

नयनतारा के खुले खत पर नाराजगी जताते हुए अभिनेता धनुष के पिता कस्तूरी राजा ने उन्हें करारा जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि फिल्मकार ने क्या कहा?

विज्ञापन
Dhanush father Kasthuri Raja slams Nayanthara open letter Know here what he said details Inside
नयनतारा-विग्नेश शिवन-धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता धनुष और नयनतारा के बीच हाल ही में हुए विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरीं। दरअसल, अपनी नई डॉक्यूमेंट्री में एक छोटी सी क्लिप के इस्तेमाल को लेकर अभिनेत्री ने एक खुला खत लिखा था, जिसके बाद यह विवाद देखते ही देखते काफी बड़ा हो गया था। अब नयनतारा के इस पत्र पर धनुष के पिता की प्रतिक्रिया आई है।

Dhanush father Kasthuri Raja slams Nayanthara open letter Know here what he said details Inside
धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
कस्तूरी राजा ने दिया करारा जवाब

धनुष के पिता कस्तूरी राजा ने मंगलवार (19 नवंबर) को अपने बेटे के खिलाफ नयनतारा के खुले पत्र पर जवाब दिया है। समयन के अनुसार, फिल्मकार ने नयनतारा के उन दावों को झूठा बताया है, जिसमें कहा गया है कि धनुष से एनओसी लेने के लिए उन्होंने काफी कोशिश की। कस्तूरी राजा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि न तो उनके पास और न ही उनके बेटे के पास ऐसे लोगों के लिए समय है जो उनकी पीठ पीछे बातें करते हैं।

Dhanush father Kasthuri Raja slams Nayanthara open letter Know here what he said details Inside
धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
दावों को बताया गलत

उन्होंने कहा, "हमारे लिए काम सबसे महत्वपूर्ण है। हम इसी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारे पास उन लोगों के लिए समय नहीं है जो हमारी पीठ पीछे हमारे बारे में बात करते हैं। मेरी तरह मेरा बेटा भी केवल अपने काम पर अपना ध्यान केंद्रित रखता है। जैसा कि नयनतारा ने कहा कि उन्होंने दो साल तक इंतजार किया, यह जानकारी सही नहीं है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanush father Kasthuri Raja slams Nayanthara open letter Know here what he said details Inside
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
क्या है मामला?

बता दें कि नयनतारा ने शनिवार (16 नवंबर) को इंस्टाग्राम तीन पन्नों का  एक पत्र जारी किया था, जिसमें उन्होंने धनुष पर उनकी फिल्म नानुम राउडी धान के कंटेंट को जानबूझकर नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल नाम की उनकी डॉक्यूमेंट्री में शामिल करने से रोकने का आरोप लगाया था। अभिनेत्री ने इस पत्र में कहा था कि धनुष ने उन्हें पर्दे के पीछे की क्लिप के लिए 10 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा था। इसमें उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म के सेट पर उनके निजी उपकरणों से यह वीडियो शूट किया गया था जो अब इस डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा है।

विज्ञापन
Dhanush father Kasthuri Raja slams Nayanthara open letter Know here what he said details Inside
नयनतारा - फोटो : यूट्यूब
नयनतारा ने धनुष पर लगाए गंभीर आरोप

नयनतारा ने आगे यह भी आरोप लगाया था कि वह उनके और उनके पति विग्नेश शिवन के खिलाफ व्यक्तिगत दुश्मनी रखते थे, जो उनकी टीम को एनओसी न देने के उनके फैसले से झलकता है। इस पत्र में अभिनेत्री ने धनुष को छोटे दिल वाला व्यक्ति भी बताया था। फिलहाल, इस मामले में अभिनेता ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है, जिसे लोग स्ट्रीम कर सकते हैं।
Shahrukh Khan: बेटे अबराम को स्टार बनते देखना चाहते हैं किंग खान, एक्टिंग करियर को लेकर भी बोले शाहरुख खान
संबंधित खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed