{"_id":"683317f54c3d8913b201f02e","slug":"dhanush-nagarjuna-akkineni-and-rashmika-mandanna-film-trance-of-kuberaa-tamil-teaser-release-2025-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kuberaa Teaser: धनुष की ‘कुबेर’ का टीजर रिलीज, बिना डायलॉग के भी छा गए नागार्जुन और रश्मिका","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Kuberaa Teaser: धनुष की ‘कुबेर’ का टीजर रिलीज, बिना डायलॉग के भी छा गए नागार्जुन और रश्मिका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 25 May 2025 06:46 PM IST
सार
हाल ही में एक्टर धनुष की आने वाली फिल्म ‘कुबेर’ का टीजर रिलीज हुआ है। इस टीजर को फैंस ने खूब सराह है। इस फिल्म में धनुष के अलावा नागार्जुन, रश्मिका मंदान और जिम सरभ भी नजर आएंगे। इन सभी कलाकारों की झलक टीजर में दिखीं।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'कुबेर' का टीजर रिलीज
- फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
फिल्म ‘कुबरे’ में लीड में धनुष, नागार्जुन, रश्मिका मंदाना हैं, नेगेटिव के रोल में जिम सरभ नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का तमिल टीजर रिलीज किया गया। टीजर के बैकग्राउंड में बस एक गाना बजता है, कोई डायलॉग नहीं है। हर कलाकार का अभिनय बिना डायलॉग के भी दमदार दिख रहा है।
Trending Videos
2 of 5
फिल्म 'कुबेर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
एक्शन-ड्रामा से भरपूर दिखा टीजर
‘कुबेर’ फिल्म के चंद मिनट के टीजर में धनुष, रश्मिका मंदाना, नागार्जुन और जिम सरभ अपने संजीदा अभिनय से प्रभावित करते हैं। यह एक सोशल थ्रिलर फिल्म है, फिल्म को शेखर कम्मुला ने निर्देशित किया है। टीजर में पैसों का ढेर, एक्शन और ड्रामा की झलक मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'कुबेर' के टीजर में धनुष का लुक
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
धनुष के लुक ने किया हैरान
फिल्म ‘कुबेर’ में धनुष के लुक को देखकर दर्शक हैरान हो सकते हैं। कुछ सीन्स में वह एक गरीबी, लाचार किस्म के आदमी के तौर पर दिखते हैं। वहीं दूसरे सीन्स में अलग ही अंदाज में धनुष का नजर आता है। वहीं नागार्जुन एक फैमिली मैन के रोल में नजर आते हैं। रश्मिका का किरदार क्या है, इसका साफ पता नहीं चलता लेकिन वह धनुष के किरदार के साथ खड़ी नजर आती है।
4 of 5
'कुबेर' फिल्म
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘कुबेर’ को तेलुगू, तमिल और हिंदी में एक साथ शूट किया जा रहा है। पैन इंडिया फिल्म के तौर पर यह फिल्म रिलीज होगी। अभी इस फिल्म की रिलीज डेट 20 जून सामने आई है।
आनंद एल रॉय निर्देशित फिल्म 'तेरे इश्क में' नजर आएंगे धनुष
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
धनुष इस फिल्म में भी आएंगे नजर
तमिल फिल्म ‘कुबेर’ के अलावा धनुष आनंद एल रॉय निर्देशित फिल्म ‘तेरे इश्क में’ भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वह कृति सेनन के अपोजिट दिखेंगे। आनंद एल रॉय और धनुष पहले भी ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।