दुलकर सलमान इन दिनों अपनी आगामी तेलुगु फिल्म 'लकी भास्कर' को लेकर चर्चा में हैं। वेंकी एटलुरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दुलकर सलमान की ये बहुप्रतीक्षित फिल्म गुरुवार को रिलीज होने वाली है। इसे लेकर अब निर्माताओं ने फैसला किया है कि बुधवार रात को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 100 से अधिक पेड प्रीमियर शो की योजना बनाई है।
Lucky Baskhar: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 'लकी भास्कर' के होंगे पेड प्रीमियर, 50 से अधिक अकेले हैदराबाद में
Lucky Baskhar Paid Shows: दुलकर सलमान की आगामी फिल्म लकी भास्कर को लेकर फैंस के बीच काफी दीवानगी देखी जा रही है। इस बीच रिलीज से पहले आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म के 100 से भी अधिक पेड प्रीमियर रखे जाने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज, यानी बुधवार की रात 100 से ज्यादा होंगे पेड प्रीमियर
दुलकर सलमान के फैंस के लिए निश्चित रूप से ये बेहद सुनहरा मौका होगा, जब वो रिलीज से पहले ही फिल्म का दीदार कर पाएंगे। मीनाक्षी चौधरी की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म कल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बुधवार रात को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 100 से अधिक पेड प्रीमियर शो रखे जाएंगे, जिनमें से 50 से अधिक अकेले हैदराबाद में होंगे। इसमें और भी शो जोड़े जा सकते हैं। निर्माताओं के इस कदम से फिल्म के ओपनिंग डे पर भी फर्क पड़ सकता है।
विजय देवरकोंडा ने की फिल्म की तारीफ
इस फिल्म के प्रमोशन में लगातार निर्मताओं द्वारा एड़ी चोटी का जोर लगाया गया है। इस क्रम में बीते दिनों फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया था, जिसमें मशहूर निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास और सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने लकी भास्कर को अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म कहा। इसके साथ ही उन्होंने लकी भास्कर अभिनेता के अभिनय क्षमता की तारीफ करते हुए उन्हें फिल्म के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए बधाई भी दी है।
Ananya Panday: अनन्या पांडे के जन्मदिन को उनके माता-पिता ने बनाया खास, साझा किया क्यूट वीडियो
ट्रेलर में बैंकर की भूमिका में दिखे हैं दुलकर सलमान
'लकी भास्कर' के ट्रेलर से पता चला था कि फिल्म में दुलकर सलमान, भास्कर का किरदार निभा रहे हैं, जो एक बैंकर है। ट्रेलर में भास्कर को दैनिक जीवन की नीरस दिनचर्या को जीते हुए दिखाया गया है। हालांकि, फिर उसकी जिंदगी में अचानक से सब कुछ बदल जाता है। ट्रेलर एक रहस्य की ओर इशारा करता है। फिल्म 1980 के दशक के अंत और 1990 के दशक की शुरुआत पर आधारित है, जो लकी भास्कर की दिलचस्प, अशांत और असाधारण जीवन सफर को दर्शाएगी।
Shah Rukh Khan: जगमगा उठा मन्नत, शुरू हो गईं दिवाली-शाहरुख के जन्मदिन की तैयारियां
31 अक्तूबर को रिलीज होगी फिल्म
बताते चलें कि वेंकी एटलुरी द्वारा निर्देशित दुलकर सलमान की आगामी तेलुगु फिल्म, लकी भास्कर, इस दिवाली 31 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में उनके अलावा अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल में ही दुलकर सलमान ने तमिल फैंस से अपना वादा निभाते हुए अपने किरदार के लिए खुद तमिल में डब किया है। सीथारा एंटरटेनमेंट के नागा वामसी और फॉर्च्यून फोर सिनेमा के साई सौजन्या ने इस महत्वाकांक्षी फिल्म का निर्माण किया है। इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। जीवी प्रकाश कुमार ने अपने संगीत से फिल्म को और बेहतर बनाया है।
Rahul Roy: राहुल रॉय ने साझा किया चुनौतीपूर्ण दौर का अनुभव, जब सलमान खान ने की बड़ी मदद